Google Pixel 9 का वाइब्रेंट हॉट पिंक कलर लीक, क्या कुछ होगा खास, यहां देखें
Google ने हाल ही में Pixel 9 सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान किया है। जिसके तहत Google Pixel 9 और Google Pixel 9 Pro को अगले महीने 13 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा।
Pixel 9 सीरीज को लेकर लीक हुए हैंड्स-ऑन वीडियो ने Pixel 9 मॉडल के बारे में एक झलक दिखाई है, जो एक अट्रैक्टिव गुलाबी कलर में दिखाई दे रहा है। लीक वीडियो और हाल ही में सामने आए रिपोर्ट के आधार पर इस सीरीज से क्या कुछ उम्मीद किया जा सकता है। आइए आगे जानते हैं।

Algeria में Hani Mohamed Bioud नाम के एक X यूजर ने Pixel 9 को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इस Pixel 9 का गुलाबी कलर में देखा जा सकता है, जो कथित तौर पर 256GB मॉडल है।
डिवाइस का ग्लॉसी फ़िनिश लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है, जो इसके डिज़ाइन को एक नए तौर पर जोड़ता है। पिंक कलर में Pixel 9 में क्लीन लाइनें और एक सपाट डिस्प्ले है, जो दो एंटीना लाइनों द्वारा पूरक है। इसके साथ ही नीचे की ओर एक USB टाइप-सी पोर्ट, एक स्पीकर ओपनिंग और एक सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है।
फ़ोन में मिलने वाले घुमावदार किनारे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आराम का वादा करते हैं, जो टॉप-टियर स्मार्टफ़ोन में देखी जाने वाली एर्गोनोमिक अपील की रिमाइंड करना है।
फैमिलियर Pixel यूजर्स के लिए कंपनी ने पावर और वॉल्यूम बटन को दाईं ओर ही रखा है। Pixel 9 में इसका कैमरा मॉड्यूल काफी खास है, जो काफ़ी बड़ा है और इसे हल्के गुलाबी रंग से रखा गया है। वीडियो में एक और खास बात यह बताई गई है कि, फ्लैशलाइट के चारों ओर काफ़ी जगह है, जो इसके पिछले हिस्से को एक अनूठा स्पर्श देती है।
Pixel 9 सीरीज़ के संभावित स्पेक्स- इस सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.24-इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। चिपसेट की बात करें तो इसमें Tensor G4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो 12GB RAM से लैस होगा।
वहीं Pixel 9 Pro में 6.34 इंच और Pixel 9 Pro XL में 6.73 इंच तक का बड़ा डिस्प्ले दिए जाने की खबर है। दोनों फोन्स को 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। ये दोनों प्रो वेरिएंट 16GB रैम और 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








