Home
Mobile

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro XL के नए लीक रेंडर में Pink और Porcelain कलर का खुलासा

Google अगले महीने 13 अगस्त को अपना एक बड़ा हार्डवेयर लॉन्च इवेंट करने जा रहा है। जिसमें मोस्ट अवेटेड Google Pixel 9 सीरीज को पेश किया जाएगा। जिसके तहत Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold स्मार्टफोन शामिल होंगे।

वैसे तो इस आगामी सीरीज को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं, लेकिन अब, टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL को लेकर नया जानकारी शेयर की है, जिसमें इन फोन्स को रंगों में देखा गया है।

Pixel 9, 9 Pro XL के नए लीक रेंडर में Pink और Porcelain कलर का खुलासा

सुधांशु अंभोरे के लेटेस्ट रेंडर से पता चलता है कि, Pixel 9 सीरीज कई आकर्षक कलर ऑप्शन में आएगी। वहीं Pixel 9 पिंक कलर में उपलब्ध होगा, जबकि Pixel 9 Pro XL Porcelain फिनिश वाला होगा। दोनों मॉडल्स में एक खास रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर हैं।

वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाहिने ओर है, जिससे आसान पहुंच सुनिश्चित होती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें किए गए बदलावों का उद्देश्य Pixel यूजर्स के पसंद किए जाने वाले डिजाइन को बनाए रखते हुए, एक नया रूप देना है। कैमरा सिस्टम की बात की जाए तो Google पिक्सेल 9 सीरीज के साथ कैमरा अनुभव को बढ़ाने के लिए तैयार है।

Pixel 9, 9 Pro XL के नए लीक रेंडर में Pink और Porcelain कलर का खुलासा

Pixel 9 में 50MP सैमसंग GNK मेन सेंसर और 50MP सोनी IMX858 अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा, जो ऑटोफोकस के साथ 10.5MP सैमसंग 3J1 सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। पिक्सेल 9 प्रो और पिक्सेल 9 प्रो XL 50MP IMX858 अल्ट्रावाइड कैमरा, 50MP सैमसंग GNK प्राइमरी कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP सोनी IMX858 टेलीफोटो कैमरा से लैस होंगे। इसके अलावा इन प्रो मॉडल में हाई क्वालिटी वाली सेल्फी के लिए 50MP IMX858 फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Pixel 9 सीरीज के सभी मॉडल्स सैमसंग द्वारा तैयार किए गए Google के अगली जेनरेशन के Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे। यह नया चिपसेट बेहतर प्रदर्शन का वादा करता है। फोन में एक नया सैमसंग एक्सिनोस मोडेम 5400 भी एकीकृत होगा, जो बेहतर कनेक्टिविटी और फास्ट डेटा स्पीड देने में मदद करेगा। तीनों फोन में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होने का अनुमान है।

कीमत व उपलब्धता- Pixel 9 सीरीज कई स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है। आइए आपको इनकी अपेक्षित कीमतें बताते हैं।

Pixel 9 के 128GB की कीमत EUR 899 यानी (लगभग 81,900 रुपये), 256GB के लिए EUR 999 यानी (लगभग 91,000 रुपये) तय किया जा सकता है।

Pixel 9 Pro के 128GB की कीमत EUR 1,099 यानी (लगभग 100,100 रुपये), 256GB के लिए EUR 1,199 यानी (लगभग 109,200 रुपये), 512GB के लिए EUR 1,329 यानी (लगभग 121,100 रुपये) हो सकता है।

वहीं Pixel 9 Pro XL के 128GB के लिए EUR 1,188 यानी (लगभग 108,200 रुपये), 256GB के लिए EUR 1,299 यानी (लगभग 118,400 रुपये), 512GB के लिए EUR 1,429 यानी (लगभग 130,200 रुपये) और 1TB के लिए 1,689 यानी (लगभग 154,100 रुपये) तय किए जाने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Pink and Pixel 9 Pro XL Porcelain shown off in leaked renders, Know Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X