Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL भारत में लॉन्च, कीमत 79,999 रुपये से शुरू
Google ने अपने वादे अनुसार आज Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ नए Tensor G4 SoC से लैस किया है।
वहीं Google Pixel 9 Pro और 9 Pro XL को पेरिस्कोप कैमरा, Tensor G4, Gemini AI और बहुत कुछ के साथ उपलब्ध कराया गया है। इन फोन्स को 7 साल के Android OS अपडेट, सिक्योरिटी पैच और पिक्सल ड्रॉप्स दिए जानें की पुष्टि की गई है। ये फोन्स IP68 रेटिंग से लैस हैं। तो चलिए फटाफट आगे इनकी कीमत व खासियत से लेकर उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL की भारत में कीमत- Pixel 9 की कीमत केवल 12GB / 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये तय की गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे विंटरग्रीन, पेओनी, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन ऑप्शन में पेश किया गया है। जबकि इसका एक 128GB वेरिएंट भी है, हालांकि, इसे देश में नहीं बेचा जाएगा।
वहीं Pixel 9 Pro की बात करें तो इसके 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। जबकि, Pixel 9 Pro XL के16GB/ 256GB स्टोरेज की कीमत 1,24,999 रुपये है। ये दोनों प्रो मॉडल ओब्सीडियन, हेजल, पोर्सिलेन और रोज क्वार्ट्ज कलर ऑप्शन में आते हैं। Pixel 9 सीरीज की बिक्री 22 अगस्त से Flipkart, Croma और Reliance Digital रिटेल आउटलेट्स पर शुरू की जाएगी।

Pixel 9 के स्पेसिफिकेशन्स- इसमें 6.3-इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल) Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 422ppi पिक्सल डेंसिटी और 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 कवर मिल रहा है। यह टाइटन M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ Tensor G4 SoC चिपसेट से लैस है। यह फोन Android 14 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 8x सुपर रेस जूम के साथ 50-मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। इसके मेन कैमरा के साथ 1/2.55-इंच सेंसर साइज वाला 48-मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा मिल रहा है। जबकि, ऑटोफोकस के साथ 10.5-मेगापिक्सल का डुअल पीडी सेल्फी कैमरा है।
कैमरा यूनिट में मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक, फोटो अनब्लर और नाइट साइट सहित कई AI फीचर्स दिए गए हैं। यह 24/30/60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने सक्षम है।
Pixel 9 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी शामिल की गई है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि, वायर्ड चार्जिंग तकनीक लगभग 30 मिनट में बैटरी को शून्य से 55 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, डुअल बैंड GNSS, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, USB Type-C पोर्ट और QZSS, NavIC मिलेंगे। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग मिले हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Pixel 9 7 साल के ओएस अपडेट के साथ आता है।
Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशन्स- Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में Pixel 9 के समान ही सिम, सॉफ्टवेयर और चिपसेट दिए गए हैं। Pixel 9 Pro में 6.3-इंच Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
जबकि, Pixel 9 Pro XL में 6.8-इंच Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 nits पीक ब्राइटनेस और 486ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस है। दोनों फोन्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेशन मिलता है।
Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL दोनों में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50-मेगापिक्सल MP Octa PD वाइड कैमरा, 48-मेगापिक्सल Quad PD अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर रेस के साथ 48-मेगापिक्सल Quad PD टेलीफोटो कैमरा से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इनमें ऑटोफोकस के साथ 42 मेगापिक्सल का डुअल पीडी कैमरा दिया गया है।
Pro मॉडल 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। इन्हें IP68 रेटिंग के प्राप्त हैं। कनेक्टिविटी के लिए Pixel 9 के समान ही इनमें फीचर्स मिलते हैं। Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी शामिल है, जबकि Pixel 9 Pro XL में 5,060mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन्स Qi चार्जर के जरिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगे।


Click it and Unblock the Notifications








