Google Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold का फर्स्ट लुक आया सामने, भारत में 14 अगस्त को होंगे लॉन्च
Google जल्द ही अपने नए Pixel स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। Pixel 9 सीरीज को कंपनी अगले महीने 13 अगस्त को होने वाले 'Made by Google' इवेंट में लॉन्च करेगी।
फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज का ऑफिशियली टीजर जारी कर दिया है। सामने आए टीजर वीडियो में Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold का फर्स्ट लुक सामने आया है।

Pixel 9 Pro Fold के लिए लेटेस्ट टीजर वीडियो में गूगल के फोल्डेबल फोन को ऑफ़-व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।। जिससे उम्मीद की जा रहा है कि, इसमें डुअल-लेवल रियर कैमरा डिजाइन है।
खास तौर पर Pixel 9 Pro Fold के भारतीय बाजार में डेब्यू की भी पुष्टि हो गई है। Pixel 9 Pro Fold के पिछले साल के Pixel Fold के अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है।
Pixel 9 Pro Fold का डिजाइन का खुलासा- Google ने अपने आगामी फोन के डिजाइन और नाम को कंफर्म करते हुए एक टीजर वीडियो में Pixel 9 Pro Fold को दिखाया है। गूगल ने टैगलाइन के साथ दिखाया है कि, यह जेमिनी युग के लिए तैयार किया गया फोल्डेबल फोन है।
वीडियो में एक AI चैटबॉट देख सकते हैं। फोल्डेबल में एक खास कैमरा आयताकार बम्प दिखाई दे रहा है और लेंस दोहरे स्तर के डिजाइन में लंबवत रूप से फिट किए गए हैं।
जारी किए गए टीजर वीडियो में Pixel 9 Pro Fold के बाहरी डिस्प्ले और उसके हिंज मैकेनिज़्म का खुलासा किया गया है। कवर डिस्प्ले में एक होल पंच कटआउट देखा जा सकता है।
इसे ऑफ-व्हाइट फिनिश में दिखाया गया है, जो Google के सिग्नेचर पोर्सिलेन शेड जैसा दिखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि जब यह ऑफिशियली लॉन्च होगा तो इसमें और भी वाईब्रेंट कलर देखने को मिलेंगे।
टीजर वीडियो में इसके इनर स्क्रीन पर कैमरे का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इसमें पंच-होल कैमरा मिलेगा। इसके अलावा Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold दोनों को AI फीचर्स के साथ लाए जानें की पुष्टि की गई है, जिन्हें 'Google AI' के नाम से ब्रांड किया जा सकता है।
भारत में 14 अगस्त को Google Pixel 9 Pro Fold लॉन्च होगा- Google India ने कंफर्म करते हुए, बताया है कि, 'मेड बाय गूगल' लॉन्च इवेंट के एक दिन बाद भारत में Pixel 9 Pro Fold को 14 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
यह देश में गूगल का पहला फोल्डेबल डिवाइस होगा पिक्सल 9 प्रो फोल्ड का सीधा टक्कर भारत में पहले से मौजूद Galaxy Z Fold 6, OnePlus Open से माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








