Home
Mobile

Google Pixel 9 Pro मिल रहा 24,000 रुपये सस्ता; चेक करें डील्स और ऑफर्स

Google Pixel 9 Pro Price Drop: अगर आप एक फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी आपके पास एक शानदार मौका है। Google का प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 9 Pro, जिसे अगस्त 2024 में लॉन्च हुआ था, अब 24,000 रुपये की भारी छूट के साथ मिल रहा है।

सबसे खास बात ये है कि यह कंपनी का लेटेस्ट प्रीमियम फोन है। कंपनी जल्द ही Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि इस सकी उम्मीद अगस्त 2025 में की जा रही है।

24000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 9 Pro

Google Pixel 9 Pro की कीमत और ऑफर्स

Pixel 9 Pro को भारत में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे Vijay Sales वेबसाइट पर इसे 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, यानी आपको सीधे 20,000 रुपये की छूट मिल रह है।

अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप उससे पेमेंट करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह इसकी इफेक्टिव कीमत 85,999 रुपये हो जाती है। इस कीमत पर यह फोन प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स मिलना कमाल की डील है।

शानदार डिस्प्ले और डिजाइन

Pixel 9 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ-साफ दिखाई देती है।
डिस्प्ले को Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है, जो इसे डेली यूज में स्क्रैच और डैमेज से बचाता है।

दमदार परफॉर्मेंस

फोन में Google का अपना Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI बेस्ड फीचर्स और फास्ट परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। यह चिपसेट Gemini AI के साथ मिलकर स्मूथ मल्टीटास्किंग और इंटेलिजेंट यूजर एक्सपीरियंस देता है।

बता दें कि Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि चार्जर बॉक्स में शामिल नहीं है, इसे अलग से खरीदना होगा।

कैमरा सेटअप

Google Pixel फोन कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर हैं और Pixel 9 Pro इसमें कोई कमी नहीं छोड़ता।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 50MP का मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो लेंस से जोड़ा जाता है।

फ्रंट में 42MP का हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा दिया गया है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए परफेक्ट है।

लंबे समय तक अपडेट्स

Pixel 9 Pro एंड्रॉयड 14 के साथ आता है और Google ने वादा किया है कि इसे 2031 तक सात साल के Android अपडेट्स और सिक्योरिटी पैचेस मिलते रहेंगे। इस फीचर की वजह से यह फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट और सुरक्षित रहेगा।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा, AI और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट में अव्वल हो, तो Pixel 9 Pro इस समय सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। 85,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में मिलने वाला यह फोन उन यूजर्स के लिए एक स्मार्ट इनवेस्टमेंट है, जो भविष्य को ध्यान में रखकर डिवाइस खरीदना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Pro discount Price features specifications discount offers vijay sales
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X