Home
Mobile

Google Pixel 9 Pro Fold की पहली बिक्री भारत में 4 सितंबर से शुरू, यहां से करें खरीदारी

Google Pixel 9 सीरीज ने हाल ही में भारत समेत ग्लोबल बाजार में अपनी शुरुआत की है। इस लाइनअप में वेनिला Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं।

गूगल के अन्य फोन पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि, Pixel 9 Pro Fold कल यानी 4 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए Google Pixel 9 Pro Fold की बिक्री, कीमत और उपलब्धता के डिटेल देखें।

Google Pixel 9 Pro Fold की पहली बिक्री भारत में 4 सितंबर से शुरू

Google Pixel 9 Pro Fold की कीमत, उपलब्धता - Google Pixel 9 Pro Fold कल यानी 4 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे सिंगल 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 1,72,999 रुपये है।

यह डिवाइस Flipkart, Croma और Reliance Digital के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन ओब्सीडियन (ग्रे) और पोर्सिलेन (ऑफ-व्हाइट) में आता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है।

Google Pixel 9 Pro Fold के फीचर्स- Pixel 9 Pro Fold में । इसमें 6.3 इंच का आउटर डिस्प्ले और 8 इंच का सुपर एक्टुआ फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। आउटर डिस्प्ले और बैकसाइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है। Tensor G4 प्रोसेसर है, जिसे 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Pixel 9 Pro Fold में वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग भी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48MP वाइड-एंगल कैमरा, ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर वाला 10.5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 20x सुपर रेज ज़ूम और f/3.1 अपर्चर वाला 10.8MP टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। इसके अलावा, कवर डिस्प्ले में 10MP कैमरा है और इनर स्क्रीन में भी 10MP सेंसर है।

Pixel 9 Pro Fold Android 14 OS पर चलता है, जिसमें Google ने सात साल तक Android OS और सुरक्षा के साथ-साथ Pixel Drops अपडेट का वादा किया है। डिवाइस में 45W चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,650 mAh की बैटरी भी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Pro Fold First sale in india on september 4 know offers price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X