Home
Mobile

Google Pixel 9 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता

Google ने आज यानी मगंलवार को अपना लेटेस्ट Google Pixel 9 Pro Fold भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन को लेटेस्ट मेड बाय गूगल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है।

यह कंपनी का दूसरा पिक्सल-ब्रांडेड फोल्डेबल फोन है, यह भारत में Google का पहला ऐसा फोन है। कंपनी ने Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच की इनर डिस्प्ले, 6.3 इंच की कवर स्क्रीन और 4,650mAh की बैटरी दी है। चलिए इस फोल्डेबल फोन की कीमत, ऑफर और सेल के बारे में जाने लेते हैं।

Google Pixel 9 Pro Fold भारत में हुआ लॉन्च

Pixel 9 Pro Fold की कीमत और उपलब्धता

भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी ने सिंगल वेरिएंट 16GB+256 RAM के साथ लॉन्च किया है। आप इस स्मार्टफोन को ओब्सिडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

बता दें कि Google Pixel 9 Pro Fold को आप Flipkart, Chroma और Reliance Digital आउटलेट के माध्यम से खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसकी सेल 22 अगस्त से शुरू होगी। इसके अलावा, इसे दिल्ली और बेंगलुरु में Google के स्वामित्व वाले वॉक-इन सेंटर से भी खरीद सकेंगे, जबकि तीसरा शहर मुंबई हो सकता है।

Google Pixel 9 Pro Fold स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट Google Pixel 9 Pro Fold एक डुअल-सिम (नैनो + eSIM) हैंडसेट है, जो कि एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स शिप होता है। कंपनी ने इसे 7 साल के एंड्रॉयड ओएस, सिक्योरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट देने का वादा किया है। इसी के साथ यह डिवाइस गूगल के Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है, जिसे कंपनी ने 16GB रैम के साथ कनेक्ट किया है।

Google Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच (2,077x2,152 पिक्सल) LTPO OLED Super Actua Flex इनर स्क्रीन दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 27,00 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया गया है। बाहर की तरफ इसमें आपको 6,3 इंच (1,080x2,42 पिक्सल) OLED Super Actua डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और इनर स्क्रीन के समान पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा।

Pixel 9 Pro Fold कैमरा और बैटरी

बाहर की तरफ इस फोल्डबेल फोन में f/1,7 अपर्चर वाला 48MP का वाइड एंगल कैमरा, ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर वाला 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5x तक ऑप्टिकल जूम, 20x सुपर रेस जूम और f/3.1 अपर्चर वाला 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। वाइड और टेलीफोटो दोनों कैमरों में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। कवर डिस्प्ले में एक f.2.2 अपर्चर के साथ 10MP का कैमरा मिल रहा है, जबकि इनर स्क्रीन में भी समान अपर्चर के साथ 10MP का कैमरा दिया गया है।

बात करें इसकी बैटरी लाइफ की तो इसमें 4,650mAh की बैटरी दी गई है, जो कि PPS चार्जर (45 वॉट) और Qi वायरलेस चार्जर से चार्ज हो सकती है। फोन में आपको अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा मिलेगी।

Pixel 9 Pro Fold के अन्य फीचर्स

बता दें कि यह फोल्डेबल फोन IPX8 रेटेड है। भारत में Pixel 9 Pro Fold पर 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा, जबकि अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में इसका 512GB वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, अल्ट्रा-वाइडबैंड और यूएसबी 3.2 टाइप सी पोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has launched its latest Google Pixel 9 Pro Fold in India today i.e. on Tuesday. The company has given an 8-inch inner display, 6.3-inch cover screen and 4,650mAh battery in Pixel 9 Pro Fold. Let's know about the price, offers and sale of this foldable phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X