Google Pixel 9 Pro Fold की इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
Google बहुत Pixel 9 सीरीज के साथ ही Pixel 9 Pro Fold को भी लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। गूगल के नए फोन 14 अगस्त को भारत में पेश किए जाएंगे।
जिसके साथ Pixel 9 Pro Fold देश में लॉन्च होने वाला Google का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें, कंपनी ने Pixel Fold को भारत में लॉन्च नहीं किया था।

हालांकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले, डाइमेंशन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की डिटेल लीक हो चुकी है। वहीं अब इस आगामी फोन की कीमत भी सामने आ गई है। तो आइए आपको आगे अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते हैं।
Google Pixel 9 Pro Fold संभावित स्पेसिफिकेशन - गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड का डिस्प्ले अपग्रेड हो सकता है। इसमें कंपनी 6.3 इंच का एक्टुआ कवर डिस्प्ले और 8 इंच का सुपर एक्टुआ मेन डिस्प्ले दे सकती है, जिसके कोने गोल होंगे।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Google की टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप और इन-बिल्ट VPN को दिए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर भी होंगे। लीक से यह जानकारी सामने आई है कि, इसमें सर्किल टू सर्च, मैजिक एडिटर और बेस्ट टेक जैसे वर्तमान में मौजूद फीचर मिलेंगे।
इसके अलावा, इसमें एक नया 'ऐड मी' फीचर भी हो सकता है, जो लोगों को AI का लाभ उठाते हुए, ग्रुप फोटो में खुद को जोड़ने की सुविधा दे सकता है। वहीं अन्य Pixel फोन की तरह Pixel 9 Pro Fold के रिटेल बॉक्स में हैंडसेट, USB टाइप-C केबल और एक सिम इजेक्टर टूल होने की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन चार्जिंग ब्रिक नहीं है।
हालांकि, लीक में अब तक क्विक स्विच एडॉप्टर का जिक्र नहीं किया गया है, जिसे Google अपने स्मार्टफोन के साथ ऑफर करता है। गूगल का यह न केवल अपने पिछले मॉडल से बल्कि हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 6 से भी पतला फोन होगा। उम्मीद की जा रही है कि, इस स्मार्टफोन का वजन Pixel Fold से कम हो सकता है।
Google Pixel 9 Pro Fold की संभावित कीमत - Pixel 9 Pro Fold को दो स्टोरेज वेरिएंट 256GB और 512GB में लॉन्च हो सकता है। जिनकी कीमत क्रमशः लगभग 1,51,000 रुपये और लगभग 1,61,000 रुपये तय किए जानें की उम्मीद है। अगर यह सही हुआ तो यह हैंडसेट कीमत के मामले में अपने पिछले मॉडल के समान होगा।


Click it and Unblock the Notifications








