भारत में Google Pixel 9 Pro प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और प्रीमियम फीचर्स
Google ने अपने वादे के अनुसार भारत में Pixel 9 सीरीज के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 9 Pro के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। जिसे अगस्त में Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL के साथ लॉन्च किया था।
तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर ऑफर व स्पेसिफिकेशंस तक की डिटेल बताते हैं।

Google Pixel 9 Pro कीमत व ऑफर- गूगल पिक्सल 9 प्रो को Hazel, Porcelain, Rose Quartz और Obsidian कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकेंगे।कीमत की बात करें तो भारत में इसे सिंगल 16GB और 256GB वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। यह अब Flipkart से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड की मदद से इस फोन पर 10,000 रुपये तक की छूट ली जा सकती है। इसके साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा।
Google Pixel 9 Pro स्पेक्स- पिक्सल 9 प्रो में 6.3 इंच Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 495 PPI की पिक्सल डेंसिटी, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट है।
बेहतर प्रदर्शन के लिए इसमें Titan M4 सुरक्षा चिप के साथ Google Tensor G2 प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह फोन Android 14 के साथ काम करेगा, जिसके साथ यूजर को 7 साल तक का OS, सुरक्षा और फीचर ड्रॉप अपडेट मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी, 48MP का 5x टेलीफोटो कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 21W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4700mAh की बैटरी शामिल की गई है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें USB टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








