Google Pixel 9 Pro vs iPhone 15 Pro: कौन सा फोन है आपके लिए सही?, यहां जानिए
आज से Google Pixel 9 Pro का Flipkart पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। ऐसे में बहुत से ऐसे ग्राहक हैं, जो Apple iPhone 15 Pro और Google Pixel 9 Pro को लेकर काफी कंफ्यूज है, इसका सबसे बड़ा कारण दोनों फोन्स की एक समान कीमत है। अगर आप भी उन्ही में से एक हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।
जी हां, आज हम इस आर्टिकल में iPhone 15 Pro और Pixel 9 Pro के सभी स्पेक्स की तुलना करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आईफोन 15 प्रो और पिक्सल 9 प्रो में से अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकेंगे।

Apple iPhone 15 Pro और Google Pixel 9 Pro स्पेक्स-
डिस्प्ले- पिक्सल 9 प्रो में 6.3-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। वहीं iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर- गूगल पिक्सल 9 प्रो में Google Tensor G4 का प्रोसेसर मिलता है। जबकि, iPhone 15 Pro आईफोन हेक्सा कोर एप्पल A17 प्रो प्रोसेसर से लैस है।
स्टोरेज- पिक्सल 9 प्रो सिंगल 16GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। जबकि, iPhone 15 Pro को 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था।
कैमरा- पिक्सल 9 प्रो में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जो 48MP टेलीफोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, iPhone 15 Pro के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी- गूगल पिक्सल 9 प्रो स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 27W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। जबकि, Apple iPhone 15 Pro की बात करें, तो इसमें 3274mAh की बैटरी दी गई है।
कीमत- Google Pixel 9 Pro की कीमत की बात करें तो इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये है। iPhone 15 Pro के बेस मॉडल 128GB ऑप्शन की फ्लिपकार्ट पर कीमत 1,05,999 रुपये है। वहीं इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,15,999 रुपये और 512GB की कीमत 1,22,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








