Home
Mobile

Google Pixel 9 Pro XL के लॉन्च से पहले कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा

टेक कंपनी Google अगले हफ्ते 13 अगस्त को अपने Pixel स्मार्टफोन की अगली जेनरेशन को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत गूगल के चार नए हैंडसेट Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold लॉन्च होंगे।

फिलहाल कंपनी ने अपने इस आगामी Pixel 9 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टिपस्टर आर्सेन ल्यूपिन ने Pixel 9 Pro XL की कीमत से लेकर सभी खास स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। तो चलिए इस फोन से क्या कुछ उम्मीद किया जा सकता है, आगे जानते हैं।

Google Pixel 9 Pro XL के लॉन्च से पहले कीमत और सभी स्पेक्स का खुलासा

Google Pixel 9 Pro XL लीक स्पेसिफिकेशन
लीक की मानें तो Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच का OLEDD पैनल होगा, जो 2992 x 1344 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की एक परत द्वारा सिक्योर किया जाएगा।

इसके अलावा Pixel 9 Pro XL में प्रोसेसर के तौर पर Tensor G4 शामिल होगा, जो M2 सुरक्षा चिप के साथ टैग होगा। यह फोन 16GB रैम के साथ 128GB/ 256GB/ 512GB/ 1TB स्टोरेज से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 से लैस होगा। इसे लॉन्च के बादएंड्रॉयड 15 ओएस अपग्रेड प्राप्त होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.68 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.7 अपर्चर और 123-डिग्री FOV वाला 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 42-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

लीक में Pixel 9 Pro XL की बैटरी या फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस में 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,060mAh की बैटरी होगी। इसके वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने की भी उम्मीद है।

इसके अलावा, Pixel 9 XL Pro पर Gemini AI कई तरह के स्मार्ट टूल पेश करेगा। Pixel Studio यूजर्स को AI के साथ बेहतरीन तस्वीरें बनाने की सुविधा देता है, जबकि AI-संचालित वेदर ऐप मौसम संबंधी अपडेट के साथ-साथ आउटफिट सुझाव भी देता है।

रीइमेजिन फीचर यूजर्स को फोटो में ऑब्जेक्ट बदलने की परमिशन देता है, और स्क्रीनशॉट सर्च प्राकृतिक भाषा का उपयोग करके स्क्रीनशॉट को आसानी से प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

Google Pixel 9 Pro XL लीक कीमत- Pixel 9 Pro XL के 128GB वेरिएंट की कीमत $1,099 और 256GB वेरिएंट की कीमत $1,199 होने की उम्मीद है। बता दें, प्री-ऑर्डर के दौरान 256GB वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 512GB तक मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Pro XL Reveals Price And Full Specifications Ahead Of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X