Home
Mobile

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 Pro XL का वीडियो लीक, जानें क्या है खास?

Google अगले महीने 13 अगस्त को Pixel 9 लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है। जिसके तहत इस लाइनअप में कंपनी Google Pixel 9, Google Pixel 9 Pro, Google Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को पेश करेगी।

हालांकि, लॉन्च से पहले ही Pixel 9 Pro XL का वीडियो यूट्यूब पर लीक हो चुका है। जिसके कई खास डिटेल्स पर से पर्दा पहले ही उठ गया है। तो आइए आगे Google Pixel 9 Pro XL के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 Pro XL का वीडियो लीक, जानें क्या है खास?

सामने आई वीडियो में अपकमिंग फोन Pixel 9 Pro XL के डिजाइन की झलक दिख रही है। हालांकि, यह एक नॉन-फंक्शनल प्रोटोटाइप मालूम हो रहा है। सामने आई वीडियो के अनुसार इस फोन के बैक में 'G' लोगो के नीचे उभरा हुआ जियोमैट्रिक डिजाइन दिखाई दे रही है।

इसके अलावा यह भी कंफर्म हो गया है कि, यह एंड्रॉइड में बूट भी नहीं हो सकता है। हालांकि वीडियो में आगामी फोन का फिजिकल डिजाइन का एक अच्छा दृश्य मिलता है।

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 Pro XL का वीडियो लीक, जानें क्या है खास?

वीडियो के अन्य हिस्से में आमतौर पर पहले से सामने आई रिपोर्ट्स पर चर्चा किया गया है। आपको बता दें, Pixel 9 Pro XL को पहले ही देखा जा चुका है और इसकी तुलना Pixel 8 Pro और Galaxy S24 Ultra जैसे मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल से की जा चुकी है।

Google Pixel 9 Pro XL स्पेक्स- Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और क्वाड एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन Tensor G4 चिपसेट होने दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 16GB रैम और 128GB स्टोरेज बेस कॉन्फिगरेशन मिलेगा।

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 Pro XL का वीडियो लीक, जानें क्या है खास?

फोटोग्राफी के लिए Pixel सीरीज में लगातार बेहतर इमेज प्रोसेसिंग कैपेसिटी ऑफर की है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 9 Pro XL में इस बार भी अपग्रेड होगें। इसमें एडवांस जूम कैपेसिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो फिलहाल Pixel 9 सीरीज के प्राइज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, इसके लिए आपको 13 अगस्त तक लॉन्च इवेंट तक इंतजार करना होगा। अब बताई गई सभी डिटेल्स लीक के आधार पर है। Google ने अभी तक इन जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google pixel 9 pro xl video leaked ahead of launch what to expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X