Google Pixel 9 सीरीज, Pixel Watch 3 की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें क्या कुछ होगा खास
Google ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज देते हुए, Pixel 9 सीरीज़ और Pixel Watch 3 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। गूगल के अनुसार 13 अगस्त 2024 को कंपनी अपने नेक्स्ट जेन सीरीज स्मार्टफोन और Google Pixel Watch 3 को भी लॉन्च कर सकती है।
इसके अलावा कंपनी AI को लेकर कई अन्य ऐलान भी कर सकती है। तो आइए आगे इस नए सीरीज में क्या कुछ खास होगा, जानते हैं।

Pixel 9 सीरीज में क्या कुछ होगा खास- इस नए सीरीज Pixel 9 में चार मॉडल शामिल किए जाएंगे। जिसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हो सकता है।
Google Pixel 9- इसके बेस मॉडल में कंपनी 6.03-इंच का डिस्प्ले देगी, Pixel 9 Pro इससे थोड़ा बड़ा हो सकता है, Pixel 9 Pro में 6.3-इंच की स्क्रीन दिए जानें का अनुमान है। वहीं Pixel 9 Pro XL में 6.7-इंच का डिस्प्ले और 16GB रैम दिया जा सकता है।
Pixel 9 Pro Fold - इस फोल्डेबल वेरिएंट में पिछले Pixel Fold के 7.6-इंच इनर डिस्प्ले और 5.8-इंच आउटर स्क्रीन से अपग्रेड है। Pixel 9 Pro Fold में कंपनी 6.4-इंच की आउटर स्क्रीन और 7.9-इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले देगी।
Pixel 9 के सभी मॉडल्स को Tensor G4 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है, जो अच्छे डिस्प्ले और AI कैपेसिटी को सुनिश्चित करता है। Pixel 9 Pro XL में 16GB की रैम भी हो सकती है।

Pixel Watch 3- वहीं Pixel Watch 3 की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि, पिछले वर्जन के समान ही इसमें 1.2-इंच स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही कंपनी एक नया एडिशन Pixel Watch 3 XL को 1.45-इंच का बड़े डिस्प्ले और 45mm x 45mm x 13.89mm की बॉडी के साथ पेश कर सकती है। दोनों मॉडल्स में बड़ी बैटरी और संभवतः पोर्सिलेन जैसे नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
यहां देखें इवेंट- यह इवेंट सुबह 10 बजे PT (रात 10:30 बजे IST) से शुरू होगा। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो इसे YouTube और Google स्टोर वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
उपलब्धता की बात करें तो Pixel 9 सीरीज की बिक्री अमेरिका में 13 अगस्त को शुरू होने की उम्मीद है, जबकि भारत के लिए 14 अगस्त को लॉन्च की तारीख की पुष्टि Google India ने X (पहले Twitter) पर की है।


Click it and Unblock the Notifications








