Home
Mobile

Google Pixel 9 सीरीज पर लॉन्च ऑफर्स, डिस्काउंट का खुलासा

अमेरिकी टेक कंपनी Google जल्द ही अपने आगामी सीरीज Pixel 9 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। कंपनी इस सीरीज के तहत Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL को पेश कर सकती है।

फिलहाल कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन्स के स्पेक्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स को गुप्त रखा है। लेकिन इनके बावजूद इस सीरीज के लॉन्च ऑफर्स से लेकर डिस्काउंट तक की डिटेल सामने आ गई है।

Google Pixel 9 सीरीज पर लॉन्च ऑफर्स, डिस्काउंट का खुलासा

दरअसल फ्रांस की वेबसाइट Dealabs ने गूगल की Pixel 9 सीरीज के लॉन्च पर उपलब्ध प्रमोशनल ऑफर्स को लीक कर दिया है। जिसके अनुसार, फ्रांस में 13 अगस्त से 5 सितंबर के बीच इन स्मार्टफोन्स के 256GB वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 128GB के वेरिएंट के समान कीमत चुकाना होगा।

इसके साथ ही ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर Pixel 9 पर 150 यूरो, Pixel 9 Pro पर 200 यूरो और Pixel 9 Pro XL पर 200 यूरो का ट्रेड-इन बोनस प्राप्त कर सकते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज पर लॉन्च ऑफर्स, डिस्काउंट का खुलासा

ऐसे में डिस्काउंट और ट्रेड-इन बोनस के साथ Pixel 9 के 256GB वाले मॉडलट की कीमत 749 यूरो हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, इस स्मार्टफोन को 999 यूरो के प्राइज पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Pixel 9 Pro को 1,199 यूरो के बजाय 899 यूरो में उपलब्ध कराया जा सकता है।

जबकि, Pixel 9 Pro XL को 1,299 यूरो के बजाय ग्राहक 999 यूरो में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इस सीरीज के स्मार्टफोन्स खरीदने वाले ग्राहकों को YouTube प्रीमियम और बिटफीट प्रीमियम तीन महीनों के लिए फ्री मिल सकता है। बतां दें, यह ऑफर पहली बार के सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध होगा।

Google Pixel 9 सीरीज पर लॉन्च ऑफर्स, डिस्काउंट का खुलासा

Google Pixel 9 Pro Fold की संभावित कीमत - Pixel 9 Pro Fold को दो स्टोरेज वेरिएंट 256GB और 512GB में लॉन्च हो सकता है। जिनकी कीमत क्रमशः लगभग 1,51,000 रुपये और लगभग 1,61,000 रुपये तय किए जानें की उम्मीद है। अगर यह सही हुआ तो यह हैंडसेट कीमत के मामले में अपने पिछले मॉडल के समान होगा।

गौरतलब है कि, टिप्सटर Dylan Roussel ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया था कि, Pixel 9 सीरीज में AI कॉल नोट्स फीचर मिल सकता है। जिसकी मदद से कॉल्स को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब किया जा सकेगा।

आपको बता दें, पिछले साल गूगल ने Pixel 8 सीरीज के रिकॉर्डर ऐप के लिए AI Summarise फीचर जोड़ा था। जिसमें ऑडियो फाइल्स को प्रोसेस करने और उनका टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन शेयर करने के लिए Gemini Nano AI मॉडल का यूज किया जाता है।

जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने अगले जेनरेशन के Pixel 9 सीरीज में भी इसी तरह की टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Series Launch offers And Discount Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X