Home
Mobile

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 सीरीज की ऑफलाइन उपलब्धता कंफर्म

मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Google Pixel 9 सीरीज 13 अगस्त को ग्लोबल लेबल मार्केट में लॉन्च होगा। वहीं एक दिन बाद यानी 14 अगस्त को इसकी एंट्री भारतीय बाजार में होगी।

फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियली इसके डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अब तक सामने आए लीक्स में इसे लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। वहीं अब लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि की है कि, वह अपने आगामी स्मार्टफोन को पहली बार देश में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 सीरीज की ऑफलाइन उपलब्धता कंफर्म

यानी कि ऑनलाइन के साथ इस Pixel 9 सीरीज को आप ऑफलाइन भी खरीद सकेंगे। यह खुलासा तब हुआ है कि, जब यह अटकले लगाई जा रही हैं कि, Google भारत में चार Pixel मॉडल में से केवल दो को ही पेश कर सकता है, जिन्हें वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाना है। तो चलिए आपको आगे इसकी ऑफलाइन उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज की ऑफलाइन उपलब्धता- टीजर की मानें तो Google Pixel 9 सीरीज दो भारतीय रिटेल स्टोर रिलायंस डिजिटल और क्रोमा पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ये दोनों स्टोर के ई-शॉपिंग पोर्टल पर Pixel 9 सीरीज की प्री-बुकिंग के लिए समर्पित लैंडिंग पेज हैं। ऐसे में यूजर Google के आगामी स्मार्टफोन को अब अपने पास के रिलायंस डिजिटल और क्रोमा स्टोर पर भी प्री-बुक कर सकते हैं।

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 सीरीज की ऑफलाइन उपलब्धता कंफर्म

हालांकि इसके पीछे के कारण का भी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह भारत में Pixel 9 सीरीज की बिक्री बढ़ाने में मदद करने के लिए किया गया है। खासकर उन संभावित खरीदारों के लिए जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने से डरते हैं।

Pixel 9 सीरीज Flipkart पर प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध होगी, जो भारत में Google का एकमात्र आधिकारिक सेलिंग पार्टनर है। इसके अलावा इसका अपना इंडिया स्टोर भी है। इसके लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट भी है। उम्मीद कि जा रही है कि, हैंडसेट लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।

लॉन्च से पहले Google Pixel 9 सीरीज की ऑफलाइन उपलब्धता कंफर्म

भारत में Google Pixel 9 सीरीज - Google ने हाल में अपनी Pixel 9 सीरीज के ल़ॉन्च को टीज किया है। हालांकि, Flipkart और अन्य वेबसाइट जिन पर इसे खरीदने के लिए उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है, इसमें केवल Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold का विज्ञापन करती हैं। जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि, कंपनी भारत में केवल दो मॉडल लॉन्च कर सकती है, जिसमें पिक्सेल 9 और पिक्सेल 9 प्रो शामिल नहीं किए जाएंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Series Offline Availability Confirmed Ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X