Home
Mobile

Google Pixel 9 सीरीज का प्री-ऑर्डर आज से Flipkart पर शुरू, जानें बैंक ऑफर और डिस्काउंट

Google Pixel 9 Series: टेक कंपनी गूगल ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, मोस्ट अवेटेड Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके लिए आज से प्री-ऑर्डर Flipkart पर शुरू हो गए हैं।

तो ऐसे में अगर आप भी गूगल का यह नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इस सीरीज की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले बैंक ऑफर और डिस्काउंट जानते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज का प्री-ऑर्डर आज से Flipkart पर शुरू

आज से भारत में गूगल लवर्स Flipkart पर Pixel 9 सीरीज को एक्सक्लूसिव तौर पर प्री-बुक कर सकते हैं। इसके तहत Flipkart कई तरह के एक्सक्लूसिव प्री-ऑर्डर बैनेफिट्स भी ऑफर करता है, जिसमें विशेष बैंक छूट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI प्लान्स शामिल हैं। ये खास डील कस्टमर्स के लिए आकर्षक कीमत पर नए Google फ्लैगशिप फोन लेने का मौका दे रहा है।

Google Pixel 9 प्री-ऑर्डर - Google Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL का प्री-ऑर्डर आज दोपहर से शुरू हो चुका है। Google Pixel 9 के 12GB और 256GB स्टोरेज के लिए आपको 79,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Google Pixel 9 सीरीज का प्री-ऑर्डर आज से Flipkart पर शुरू

आपको बता दें, फ्लिपकार्ट ICICI बैंक क्रेडिट नॉन-ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर 4000 रुपये की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर कर रहा है।

साथ ही आपको क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 6,667 रुपये मंथली नो-कॉस्ट EMI के साथ 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

Google Pixel 9 Pro XL प्री ऑर्डर - वहीं Google Pixel 9 Pro XL पर भी कई तरह के छूट और बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन को 1,39,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इन ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को Non- EMI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन के लिए ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 11,667 रुपये की मंथली EMI के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये की छूट भी दे रहा है।

प्री-ऑर्डर करके कस्टमर्स यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि वे लॉन्च होने के बाद Pixel 9 सीरीज डिवाइस पाने वाले पहले लोगों में से एक हैं। इसके अलावा Flipkart पर प्री-ऑर्डर करने पर सीमित समय के ऑफर भी मिल सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Series Pre-booking Starts Today At Flipkart Know Bank Offers And Discounts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X