Home
Mobile

Google Pixel 9 सीरीज आज होगी लॉन्च, कैसे देखें लॉन्च इवेंट?, जानें क्या कुछ होगा खास

Made by Google Event: Google आज यानी 13 अगस्त को अपना वार्षिक Made by Google इवेंट आयोजित करने जा रहा है। जिसमें कंपनी अपने लेटेस्ट Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Buds Pro 2, Watch 3 और अन्य को भी पेश करेगी। यह इवेंट आज रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा।

गूगल के इस इवेंट में कंपनी Pixel 9 सीरीज पर से पर्दा उठाएगी। जिसमें चार मॉडल Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को शामिल किए जानें की उम्मीद है। इन पोन के साथ कंपनी Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 को भी लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel 9 सीरीज आज होगी लॉन्च, कैसे देखें लॉन्च इवेंट?

वहीं Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार गूगल भारत अपने में केवल Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold ही लॉन्च कर सकती है। ग्लोबली लॉन्च इवेंट में Google अपने नए स्मार्टफोन की सभी नई फैसलिटी और कैपेसिटी पेश करेगा। खास तौर पर Google 14 अगस्त को एक समर्पित भारत लॉन्च इवेंट की मेजबानी भी कर रहा है, जहा कंपनी Pixel 9 सीरीज के बारे में भारत-खास ऐलान करेगी।

यहां देखें लाइव- अगर आप भी गूगल के इस लॉन्चिंग इवेंट को देखना चाहते है, तो कंपनी के मेड बाय गूगल को YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम करेगी। जिसे आप अपने घर बैठे देख सकते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज आज होगी लॉन्च, कैसे देखें लॉन्च इवेंट?

Google द्वारा Watch 3 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसे 41mm और 45mm दो साइज में उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। इतना ही नहीं कंपनी Buds Pro 2 को भी पेश करेगी, जो एक प्रीमियम TWS ईयरबड है, जिसका सीधा मुकाबला AirPods Pro और Galaxy Buds 2 Pro से माना जा रहा है।

Google इस इवेंट में Android 15 भी लॉन्च होगा और Pixel 9 सीरीज इसके साथ आने वाले स्मार्टफोन का पहला सेट होगा। नया अपडेट Pixel 6, Pixel 7 और Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध होगा।

Pixel 9 सीरीज- लीक के अनुसार Pixel 9 और Pixel 9 Pro में 6.3-इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जबकि Pixel 9 Pro XL में 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन शामिल किए जानें की संभावना है। वहीं Pixel 9 Pro Fold को 8-इंच की प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन और 6.3-इंच के कवर डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है।

गूगल अपने इस सभी चार डिवाइसेस को Tensor G4 चिप से लैस करेगा, जिसमें Pro मॉडल 16 GB तक रैम पेश करेंगे। वहीं Pixel 9 के बैक में डुअल-कैमरा सिस्टम होगा, जबकि Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold में एक समर्पित टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9 Series to be launched today, What to expect and where to watch?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X