Google Pixel 9 और Pixel 8 में अंतर: यहां जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की तुलना
Google Pixel 9 vs Pixel 8: Google ने ऑफिशियली तौर पर भारत और ग्लोबली स्तर पर Pixel 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। टेक कंपनी ने इस लाइन-अप में Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को शामिल किया हैं। हालांकि, हम आपको आर्टिकल में वेनिला Pixel 9 के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसमें कुछ मामूली अपग्रेड के बाद भी Pixel 9 पिछले साल Pixel 8 के समान कीमत (79,999 रुपये) पर शुरू होता है। हालांकि, वेनिला Pixel 8 की कीमतों में कटौती हुई है, और इसके बेस 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत अब 58,999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत 68,999 रुपये से शुरू होता है। तो चलिए आपको आगे इन दोनों फोन के बीच मिलने वाले अंतर को डिटेल में जानते हैं।

Pixel 9 vs Pixel 8 डिजाइन: Pixel 9 और Pixel 8 एक फ्लैट डिजाइन के साथ आते हैं, हालांकि, बाद वाले में अधिक गोल किनारे हैं, जिससे इसे पकड़ना बेहद आरामदायक हो जाता है। Pixel 9 में आगे और पीछे की तरफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है, जबकि Pixel 8 में गोरिल्ला ग्लास विक्टस है, हालाँकि मेटल फ्रेम दोनों फोन में कॉमन है।
| Google Pixel 9 | Google Pixel 8 |
| 6.3-inch FHD+ OLED Display with 120Hz Refresh Rate, HDR10+, 2,700 nits Peak Brightness | 6.2-inch FHD+ OLED Display with 60Hz - 120Hz Refresh Rate, HDR10+, 2,000 nits Peak Brightness |
| Tensor G4 SoC | Tensor G3 SoC |
| 12GB LPDDR5X RAM + 256GB UFS 3.1 Storage | 8GB LPDDR5X RAM + 128GB/256GB UFS 3.1 Storage |
| 50MP (Primary) with f/1.7, OIS, PDAF, Laser AF + 48MP (Ultrawide) with f/1.7, 123˚ FOV | 50MP (Primary) with f/1.7, OIS, PDAF, Laser AF + 12MP (Ultrawide) with f/2.2, 126˚ FOV |
| 10.5 MP, f/2.2 Selfie Camera | 10.5 MP, f/2.2 Selfie Camera |
| 4700 mAh, 27W Wired, 15W Wireless Charging | 4575 mAh, 27W Wired, 15W Wireless Charging |
| Android 14 | Android 14 |
| Gorilla Victus 2 (Front), Gorilla Victus 2 (Back), Aluminium (Frame) | Gorilla Victus (Front), Gorilla Victus (Back), Aluminium (Frame) |
| Rs 79,999 (12GB/256GB) | Rs 58,999 (8GB/128GB) | Rs 68,999 (8GB/256GB) |
Pixel 9 vs Pixel 8 डिस्प्ले: Pixel 9 का डिस्प्ले Pixel 8 से थोड़ा बड़ा है। साथ ही ये काफी ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। Pixel 9 में 6.3-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। जबकि, Pixel 8 में 6.2-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz - 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

Pixel 9 vs Pixel 8 प्रोसेसर: Pixel 9 में नए Tensor G4 चिपसेट मिल रहा है, जबकि, Pixel 8 में Tensor G3 SoC चिप शामिल किया गया है।
Pixel 9 vs Pixel 8 स्टोरेज: इसके अलावा पिक्सल 9 में 12GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। जबकि, पिक्सल 8 में 8GB LPDDR5X रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
Pixel 9 vs Pixel 8 कैमरा: कैमरे की बात करें तो इस मामले में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया है। Pixel 9 और Pixel 8 दोनों में OIS के साथ 50MP का Samsung GNK प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 10.5MP का सेल्फी कैमरा है। हालांकि, Pixel 9 में अपग्रेडेड 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है, जो कि Pixel 8 के 12MP शूटर से बड़ा अपग्रेड है।
Pixel 9 vs Pixel 8 बैटरी: Google Pixel 9 में 4700mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 27W Wired और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, Pixel 8 में 4575mAh की बैटरी दी गई है, जो 27W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
Pixel 9 vs Pixel 8 कीमत: पिक्सल 9 के 12GB/256GB स्टोरेज की शुरूआती कीमत 79,999 रुपये है, जबकि, पिक्सल 8 के 8GB/128GB की कीमत Rs 58,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 68,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








