Google Pixel 9 स्मार्टफोन Apple के इस फीचर के साथ होगा लॉन्च, यहां जानें
Google Pixel Upcoming Phone: स्मार्टफोन ब्रांड गूगल (Google) अपने आगामी फ्लैगशिप फोन Google Pixel 9 को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है।
हालांकि, इसके आने से पहले ही यह अपकमिंग फोन अपने लीक्स को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। कंपनी अपने अगले सीरीज को पहले के मुकाबले कहीं बेहतर फैसलिटी के साथ लाने के लिए इसमें नए-नए फीचर्स एड कर रहा है।

इसी कड़ी में एक बार फिर इस फोन गूगल पिक्सल 9 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इसमें यूजर को एप्पल के आईफोन (Apple iPhone) की तरह आपातकालीन एसओएस फीचर मिल सकती है।
फिलहाल गूगल ने इसे अभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट की मानें तो ब्रांड गूगल (Google) अपने आगामी पिक्सल स्मार्टफोन में इमरजेंसी SoS फीचर देने की तैयारी में जुटा है। आपको बता दें, ये फीचर एप्पल आईफोन यूजर को मिला है।

इमरजेंसी SoS फीचर- आपातकालीन एसओएस प्राकृतिक या फिर मनुष्य के कारण आई आपदा के दौरान इमरजेंसी जानकारी को अधिक एक्सेस योग्य बनाने का काम करता है। इमरजेंसी एसओएस फीचर में यूजर्स को आपातकालीन सिचुएशन में बिना फोन को अनलॉक किए भी मात्र कुछ सेकंडों में कॉल करने की फैसलिटी मिलती है। यानी उपभोक्ता इसमें जिस नंबर को जोड़ेगा उस नंबर पर कॉल चली जाएगी।
Google Pixel 9 के लीक्स- कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन लीक रिपोर्ट्स की जानकारी शेयर करने वाले लीकर OnLeaks ने गूगल पिक्सल 9 सीरीज की भी डिटेल्स लीक की थी जिनके अनुसार गूगल पिक्सल 9 सीरीज स्मार्टफोन में फ्लैट डिजाइन मिलने का दावा किया था।

इसके साथ ही फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन होने की भी संभावना जताई थी। हालांकि, इस आगामी पिक्सल फोन को अलग डिजाइन के साथ लाए जानें की उम्मीद है।
जैसा कि, आपको पता होगा Google Pixel 9 गूगल पिक्सल 8 का अपग्रेड वर्जन होगा। अपने इस नए फोन को कंपनी 6.03 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दे सकती है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो एक वाइड-एंगल लेंस और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा सेंसर से पैक्ड होगा। अभी इस आगामी फोन को लेकर इतना ही जानकारी सामने आया है, उम्मीद की जा रही है, आने वाले दिनों में अपने इस फोन को लेकर कंपनी कुछ खास डिटेल शेयर कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








