Home
Mobile

Google Pixel 9a: भारत में कीमत, लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन, कलर और डिजाइन की पूरी डिटेल

Google अपने आगामी किफायती स्मार्टफोन Pixel 9a को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रहा है, और हाल ही में सामने आई लीक जानकारी के अनुसार यह उम्मीद से पहले मार्च में दस्तक दे सकता है। वहीं अगर यह मार्च में लॉन्च नहीं होता है तो यह Google I/O 2025 (20-21 मई) में भी पेश किया जा सकता है।

हाल ही में लीक हुए रेंडर्स और स्पेक्स से फोन के डिजाइन में कुछ खास महत्वपूर्ण बदलावों का पता चलता है। Pixel 9a के बारे में सभी जरूरी जानकारी स्पेक्स और डिजाइन से लेकर संभीवित लॉन्च डेट तक सामने आ चुकी है।

Google Pixel 9a: भारत में कीमत, लॉन्च डेट की पूरी डिटेल

Pixel 9a की संभावित लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स के अनुसार 19 मार्च को Google Pixel 9a लॉन्च हो सकता है, और इसकी बिक्री 26 मार्च से शुरू हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह अपने पुराने मॉडल Pixel 7a और Pixel 8a से दो महीने पहले लॉन्च होगा, जो मई में Google I/O के दौरान पेश किए गए थे।

भारत में Pixel 9a की कीमत

लीक जानकारी के अनुसार Pixel 9a की कीमत अमेरिका में 128GB वेरिएंट के लिए $499 (लगभग 43,300 रुपये) और 256GB मॉडल की कीमत $599 (लगभग 52,000 रुपये) तय की जा सकती है। हालांकि भारत में इसकी कीमत अलग हो सकती है।

आपको बता दें, भारत में लॉन्चिंग के समय Pixel 8a के 128GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये तय की गई थी। अगर Google इसी कीमत रणनीति का पालन करता है, तो Pixel 9a की भारत में कीमत इसी रेंज के आस-पास तय की जा सकती है।

Pixel 9a के संभावित स्पेसिफिकेशन

Pixel 9a में 6.28 इंच का डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Google का नया Tensor G4 चिपसेट होगा, जो 8GB रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जुड़ा होगा। पिक्सल 9a स्मार्टफोन Android 15 पर रन करेगा और Google ने इसे सात साल के सॉफ्टवेयर और सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। यह मॉडल कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।

Google Pixel 9a में फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,100mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है, जो यह 23W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

यह पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बैटरी लाइफ ऑफर करेगी। Pixel 9a को ओब्सीडियन (ब्लैक), आइरिस (ब्लू), पेनी (पिंक) और पोर्सिलेन (व्हाइट) चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a: All You Need to Know About the Launch, Price, Specs and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X