बुरी खबर! Google Pixel 9a के लिए करना होगा इंतजार; इस वजह से अवेलेबिलिटी पर लगा ब्रेक
Google ने अपने नए Pixel 9a स्मार्टफोन को ग्लोबल और भारत में लॉन्च किया। हालांकि इसकी उपलब्धता को लेकर कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि लॉन्च के दिन से फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो जाएगी, वहीं अब Google ने इसकी उपलब्धता को अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। कंपनी ने यह फैसला कुछ यूनिट्स में कंपोनेंट क्वालिटी इश्यू मिलने के कारण लिया है।
हालांकि, Google ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दे दी है कि Pixel 9a अप्रैल से Google Store और रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा। यह बदलाव केवल भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट के लिए भी लागू हो सकता है।

क्या हो सकती है परेशानी?
- जहां Google इसे केवल एक कंपोनेंट क्वालिटी इश्यू बता रहा है, वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pixel 9a के कुछ मॉडल्स में हार्डवेयर से जुड़ी समस्याएं पाई गई हैं।
- हालांकि, Google ने यह नहीं बताया कि यह समस्या कितनी गंभीर है, लेकिन इससे पहले भी Pixel 4a के लॉन्च के समय बैटरी इश्यू के कारण कंपनी को मार्केट से फोन वापस मंगवाना पड़ा था।
Google Pixel 9a के फीचर्स
डिस्प्ले
- 6.3-इंच Actua pOLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन
- HDR सपोर्ट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस
- गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
प्रोसेसर
- Google का Tensor G4 चिपसेट
- Titan M2 सिक्योरिटी चिप
कैमरा फीचर्स
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 13MP फ्रंट कैमरा
- Super Res Zoom (8x डिजिटल)
- 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग
- Magic Editor और Eraser
बैटरी और चार्जिंग
- 5,100mAh बैटरी
- 33W वायर्ड चार्जिंग
- 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
मेमोरी और स्टोरेज
-
8GB RAM
-
128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट
अन्य फीचर्स
- IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
- कार क्रैश डिटेक्शन
- स्टेरियो स्पीकर्स
- eSIM सपोर्ट
कलर ऑप्शन्स
- Obsidian (ब्लैक)
- Porcelain (व्हाइट)
- Iris (ब्लू)
Pixel 9a की कीमत
Google ने भारत में Pixel 9a के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी है। हालांकि, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत अभी आनी बाकी है।
CommentsBest Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








