Home
Mobile

Google Pixel 9a के सभी फीचर्स और संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक

Google Pixel 9a का इंतजार अब खत्म होने वाला है, गूगल के इस बजट फोन में यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स के साथ पावरफुल हार्डवेयर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी मिलेगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कुछ फीचर्स की जानकारी लीक हो चुकी थी।

लेकिन अब एक नई लीक में इसके सभी फीचर्स और यूरोप में इसकी अनुमानित कीमत पर से भी पर्दा उठ चुका है। हम इस स्मार्टफोन में शानदार डिजाइन , बेहतर कैमरा सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद करते है। तो आइए आपको आगे इसके बारे में अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

 Google Pixel 9a के सभी फीचर्स और संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक

Google Pixel 9a स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगा। जिसमें Tensor G4 दिया जा सकता है, जो गेमिंग AI टास्क और डेली इस्तेमाल को सरल बनाएगा।

इसके अलावा फोन में 8GB रैम और Titan M2 सिक्योरिटी चिप प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए दी जाएगी। Google Pixel 9a को दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन Android 15 पर काम करेगा, जिसमें 7 साल तक सिक्योरिटी और OS अपडेट्स मिलेंगे।

Pixel 9a में रियर पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर फ्रंट में होगा। इसे पावर देने के लिए इस फोन में 5,100mAh की बैटरी होगी, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा IP68 रेटिंग से वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, फेस रिकग्नेशन, गाइरो मीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बैरोमीटर जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

लीक के अनुसार, यूरोप में इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 499 यूरो (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 599 यूरो (लगभग 54,000 रुपये) तक जा सकती है। भारत में भी इसकी कीमत 45,000 रुपये के आसपास से शुरू हो सकती है।

हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फोन के साथ 6 महीने का फिटबिट प्रीमियम, 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम और 3 महीने के लिए 100GB गूगल वन स्टोरेज फ्री मिल सकती है।

Google Pixel 9a कीमत

लीक के अनुसार Google Pixel 9a के बेस वेरिएंट की कीमत यूरोप में 499 यूरो (करीब 45,000 रुपये) से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 599 यूरो (करीब 54,000 रुपये) तक तय की जा सकती है, वहीं भारत में इसकी कीमत की बात करें तो 45,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस फोन के साथ 6 महीने का FitBit प्रीमियम, 3 महीने का Youtube प्रीमियम और 3 महीने के लिए 100GB Google One स्टोरेज फ्री मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a Features and Expected price Leaked Before Launch, Know Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X