Home
Mobile

Google Pixel 9a की भारत में लॉन्च डेट लीक, जानें कब आएगा फोन

Google Pixel 9a स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च किए जाने की डेट लीक हो गई है। यह Google Pixel 9 सीरीज का नया और बजट फ्रेंडली वर्जन होगा। इससे पहले गूगल पिक्सल 9 सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL जैसे मॉडल्स लॉन्च हो चुके हैं। अब Pixel 9a सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा। आइए जानते हैं इस फोन की पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स।

Google Pixel 9a लॉन्च डेट लीक

टिप्सटर Yogesh Brar ने अपने X हैंडल पर Google Pixel 9a की लॉन्च डेट लीक की है। लीक के अनुसार Google Pixel 9a फोन ग्लोबल मार्केट में 19 मार्च रो लॉन्च होगा, जबकि भारत में इसे 20 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 9a की भारत में लॉन्च डेट लीक, जानें कब होगा लॉन्च

अगर यह लीक सही साबित होती है तो Google Pixel 9a को कंपनी इस साल जल्द ही बाजार में लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि, पिछले साल Google Pixel 8a को भारत में मई में लॉन्च किया था, लेकिन इस बार यह फोन मार्च में ही लॉन्च हो सकता है।

Google Pixel 9a के लीक फीचर्स

लीक फीचर्स के अनुसार यह फोन 6.28 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 2700 निट्स तक की मैक्स ब्राइटनेस और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा इसमें Tensor G4 चिपसेट हो सकता है और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं।

इसके अलावा Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा औऱ 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा फोन में 23W का फास्ट चार्जिंग स्पीड भी उपलब्ध हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a india Launch Date Leaked, Check Specification and Full Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X