Google Pixel 9a की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा
टेक कंपनी गूगल कथित तौर पर अपने आगामी बजट फोन Google Pixel 9a पर काम कर रही है। जिसे लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन लेटेस्ट लीक में इसकी लॉन्चिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। गौरतलब है कि, Pixel 9a स्मार्टफोन Pixel 9 सीरीज का एक किफायती ऑप्शन होगा।
आपको याद दिला दें, Google ने अभी हाल ही में Pixel 9 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत ब्रांड के चार नए फोन्स बाजार में पेश किए गए है। तो चलिए हम आपको आगे हम जो कुछ भी जानते हैं, विस्तार में बताते हैं।

लीक्स की मानें तो Google Pixel 9a में कम फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमत अन्य मॉडल के मुकाबले में कम तय की जा सकती है। हालांकिस गूगल के इस किफायती फोन में कुछ फीचर्स आपको Pixel 9 सीरीज के समान भी मिलेंगे।
अफवाहों के अनुसार इसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ टॉप नॉच कैमरा सेटअप मिल सकता है। लॉन्च के बाद इसका मार्केट में सीधा मुकाबला Apple के आगामी फोन iPhone SE4 से माना जा रहा है। जिसे एप्पल भी मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च करेगी।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Google के इस आगामी बजट फोन को चार कलर ऑप्शन Porcelain, Obsidian, Peony और Iris में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की माने तो कंपनी Google Pixel 9a के बाद ब्रांड इसी टाइमलाइन को फॉलो करते हुए Google Pixel 10a को भी लॉन्च कर सकता है।
Google Pixel 9a लॉन्चिंग - हालाया रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 9a को कंपनी अगले साल यानी मार्च 2025 में लॉन्च कर सकती है। वैसे तो गूगल अपने मई के महीने में होने वाले Google I/O इवेंट में ही नए फोन्स को पेश करती है, लेकिन इस बार लग रहा है कि, इस इवेंट से पहले ही Pixel 9a को लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








