Home
Mobile

Google Pixel 9a इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें खास फीचर्स और अनुमानित कीमत

Google Pixel 9a की लॉन्चिंग करीब है, हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उममीद की जा रही हैं, कि इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग 19 मार्च को हो सकती है, जबकि भारत में इसे एक दिन बाद 20 मार्च को पेश किया जा सकता है।

इसके साथ ही इसी दिन से प्री-ऑर्डर भी शुरू हो सकते हैं, और 26 मार्च से इसकी बिक्री शुरू होने की संभावना है। तो आइए इससे पहले इस आगामी फोन के संभावित कीमत और खास फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

 Google Pixel 9a इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Google Pixel 9a संभावित फीचर्स

Google Pixel 9a के अनुमानित फीचर्स के अनुसार इसमें 6.3-इंच का FHD+AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में गूगल टेंसर G4 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दिए जानें की संभावना है, साथ ही Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी इसमें शामिल हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है, जबकि 13MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए होगा। इसके अलावा Google Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी और 23W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट हो सकता है।

Google Pixel 9a संभावित कीमत

Google Pixel 9a की कीमत भारत में 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 43,000 रुपये और 256GB वेरिएंट के लिए 52,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इसके साथ गूगल फिटबिट प्रीमियम की 6 महीने की सदस्यता, 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम और 3 महीने के लिए 100GB गूगल वन स्टोरेज फ्री देने की संभावना है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a Launch Soon Expected Feature and Price Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X