Home
Mobile

Google Pixel 9a दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च; चेक करें कीमत और डिटेल्स

Google Pixel 9a Launched: लंबे इंतजार के बाद गूगल ने अपने नए स्मार्टफोन Pixel 9a को ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इसके लॉन्च को लेकर अफवाहें और लीक सामने आ रहे थे। यह स्मार्टफोन Pixel 9 सीरीज का किफायती विकल्प है, जिसे आमतौर पर मई में लॉन्च किया जाता था, लेकिन इस बार इसे पहले ही मार्केट में पेश कर दिया गया है। आइए Pixel 9a की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Google Pixel 9a ने ली धमाकेदार एंट्री

Google Pixel 9a की कीमत

  • गूगल पिक्सल 9a की शुरुआती कीमत भारत में 49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।
  • इसके अलावा यह डिवाइस 256GB स्टोरेज ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत जल्द अपडेट की जाएगी।
  • अगर आप Pixel 9a को खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं।
  • यह स्मार्टफोन तीन रंगों Obsidian, Porcelain, और Iris में उपलब्ध कराया जाएगा।

Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

Pixel 9a में 6.3-इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2424×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट, 1,800 निट्स HDR ब्राइटनेस, और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो फ्लैगशिप Pixel 9 सीरीज में भी मौजूद है। इसके साथ ही इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी दी गई है।

कैमरा सेटअप

Pixel 9a में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कैमरा फीचर्स

इस डिवाइस में कई एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें Super Res Zoom, Face Unblur, Magic Editor, Magic Eraser, Best Take और Add Me और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

बैटरी और चार्जिंग

Pixel 9a में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सीरीज के बाकी स्मार्टफोन्स से ज्यादा है। इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग और 7.5W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दी गई है।

सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी

यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और गूगल ने इसमें 7 साल तक के OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट्स देने का वादा किया है।

अन्य फीचर्स

इसके अलावा इस डिवाइस में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, स्टेरियो स्पीकर्स, Car Crash Detection, Wi-Fi 6E, NFC और eSIM सपोर्ट मिलता है।

FAQs
GizBot Technology

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a launched india price features specifications avalibility
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X