Home
Mobile

Google Pixel 9a आज भारत में हो रहा लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत

Google Pixel 9a का अनावरण आज यानी 19 मार्च को होने वाला है, और इसके डिजाइन, चिपसेट, स्टोरेज और कलर ऑप्शन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल लॉन्च का सटीक समय अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि Google आमतौर पर लॉन्चिंग शाम को करता है। तो आइए आपको आगे Pixel 9a की अब तक की सारी डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 9a की कीमत व उपलब्धता

Google Pixel 9a की कीमत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, कि 128GB वर्जन की कीमत अमेरिका में करीब $499 (लगभग 43,100 रुपये) हो सकती है, जबकि 256GB मॉडल की कीमत $599 (करीब 51,800 रुपये) होने की उम्मीद है। बेस मॉडल की कीमत Pixel 8a के बराबर होगी, लेकिन हाई स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में $40 (लगभग 3,400 रुपये) की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Google Pixel 9a आज भारत में हो रहा लॉन्च, जानें सबकुछ

भारत में Google Pixel 9a की कीमत 55,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है, और ग्राहकों को ऑफर के साथ इसे 50,000 रुपये से भी कम दाम में खरीदा जा सकता है। बता दें, Google Pixel 8a की लॉन्चिंग कीमत 52,999 रुपये थी, लेकिन एक साल के अंदर इसकी कीमत घटकर 37,999 रुपये हो गई है। उपलब्धता की बात करें तो Google Pixel 9a भारत में Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Google Pixel 9a: संभावित फीचर्स

Pixel 9a में 120Hz की रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस को पावर देने के लिए Google का Tensor G4 चिपसेट होने की संभावना है। यह 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक के स्टोरेज विकल्पों के साथ आ सकता है।

इसका डिजाइन Pixel 9 और Pixel 9 Pro के समान हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। पावर देने के लिए इसमें 5,100mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल हो सकती है। धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a Launching in India Today: Know Expected Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X