Google Pixel 9a लीक, कीमत, लॉन्च डेट और नए फीचर्स का खुलासा
Google के आगामी Pixel 9a को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं, और लीक से इसकी कीमत, लॉन्च डेट और स्पेक्स के बारे में खारस जानकारी सामने आई है। AndroidHeadlines के अनुसार Pixel 9a का 128GB मॉडल अमेरिका में $499 की कीमत पर उपलब्ध होगा, जो Pixel 8a के समान है। वहीं 256GB वर्जन की कीमत $649 होगी, जो पिछले वर्जन से $40 ज्यादा है।
Pixel 9a का लॉन्च 26 मार्च 2025 को होने की उम्मीद है, और प्री-ऑर्डर 19 मार्च से शुरू होंगे। X यूजर @Ace100xd द्वारा शेयर किए गए रेंडर में डिवाइस आईरिस, पेनी, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन चार रंगों में उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है।

यूरोप में Pixel 9a का लॉन्च वही शेड्यूल अपनाएगा, जिसमें 19 मार्च से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 26 मार्च को बिक्री शुरू होगी। 128GB मॉडल सभी चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जबकि 256GB वर्जन केवल Obsidian और Iris कलर में मिलेगा। 128GB मॉडल की कीमत €549 या £499 होगी, जबकि 256GB वर्जन €649 या £599 में उपलब्ध होगा।
Pixel 9a में कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स शामिल होंगे, जैसे 5,100mAh की बड़ी बैटरी, Google का Tensor G4 प्रोसेसर (जो Pixel 9 में भी होगा) और बेहतर फोटोग्राफी के लिए 48MP का मुख्य कैमरा सेंसर है। ये सुधार इसे एक मजबूत मिड-रेंज प्रतियोगी बनाने पर जोर देते हैं। इसके अलावा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pixel 9a के सभी वेरिएंट्स तीन महीने के Google One (100 GB) और YouTube प्रीमियम के साथ आएंगे, साथ ही 6 महीने का Fitbit प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
हालांकि प्री-ऑर्डर डील या ट्रेड-इन ऑफर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Pixel 9a अपनी स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ एक किफायती और सक्षम ऑप्शन लगता है। लॉन्च की तारीख के नजदीक आने पर और अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications