Home
Mobile

Google Pixel 9a की लाइव फोटो लीक, बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ नया फोन

Google Pixel 9a स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च हो सकता है, जो Pixel 8a का सक्सेसर होगा। हाल ही में लीक हुई लाइव फोटो से स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आया है, और रिपोर्ट्स से इसके फीचर्स का भी पता चल चुका है। इस स्मार्टफोन में बड़ी डिस्पले और बेहतर बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 9a डिजाइन

गूगल पिक्सल की लाइव फोटोज X (पूर्व में ट्विटर) यूजर Fenibook (@feni_book) द्वारा लीक की गई है। इन फोटोज में हैंडसेट पर Google के 'G' लोगो की जगह एक अलग लोगो दिखा है। यह गूगल के प्रोटोटाइप डिवाइस में सामान्य है, क्योंकि लॉन्च से पहले टेस्टिंग फेज में अक्सर ऐसे बदलाव देखे जाते हैं।

Google Pixel 9a की लाइव फोटो लीक

पिछली लीक के अनुसार Google Pixel 9a में Pixel 9 और Pixel 9 Pro की तरह उभरे हुए मेटैलिक बॉर्डर के बिना रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसके बजाय इसके लेफ्ट साइड में एक क्षैतिज डुअल रियर कैमरा सेटअप और राइट साइड में LED फ्लैश दिया गया है, जो एक सिंपल और क्लीन डिजाइन का हिंट देता है।

लीक हुई दूसरी फोटो के अनुसार Google Pixel 9a का फ्रंट डिजाइन Pixel 8a जैसा होगा। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले के सेंटर में होल पंच कटआउट दिया गया है। साथ ही डिवाइस में Pixel 8a की तरह मोटे बेजल्स भी नजर आएंगे।

Google Pixel 9a के खास फीचर्स में Tensor G4 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। इसमें 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 60Hz से 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बैटरी क्षमता भी बढ़कर 5,000mAh होने की उम्मीद है, जो इसे पावरफुल और ज्यादा टिकाऊ बनाएगी।

Google Pixel 9a के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 2025 में लॉन्च होगा। आने वाले समय में कंपनी इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स शेयर कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a Live Photo Leaked, Check Launch Date and Key Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X