Home
Mobile

Google Pixel 9A प्री-ऑर्डर, रिलीज डेट लीक, यहां जानें फोन कब लॉन्च होगा, फीचर्स और कीमत

Google ने पिछले साल Pixel 8a को Google i/o से पहले लॉन्च किया था, और इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि Pixel 9a को थोड़ा पहले ही पेश किया जा सकता है। अब सामने आई नई रिपोर्ट के अनुसार Pixel 9a के प्री-ऑर्डर और रिलीज की डेट का खुलासा जल्द ही हो सकता है, शायद कंपनी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी ऐलान करे। हालांकि अभी तक Google ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, आने वाले कुछ महीनों में यह मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।

Google Pixel 9A प्री-ऑर्डर और लॉन्चिंग डेट

Pixel A सीरीज आमतौर पर Google I/O के दौरान लॉन्च होती है, लेकिन पिछले साल से Google ने इसे पहले लॉन्च करना शुरू कर दिया है। इस साल भी Google Pixel 9A का लॉन्च Google Pixel 8A की रिलीज टाइमलाइन का अगला कदम हो सकता है। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं, कि Pixel 9A को Google I/O से पहले पेश किया जाए, जिससे कंपनी की नई मिड-रेंज पेशकश जल्द ही सामने आ सकती है।

Google Pixel 9A प्री-ऑर्डर, रिलीज डेट लीक, जानें फीचर्स और कीमत

नई रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 9A आगामी स्मार्टफोन 19 मार्च 2025 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 26 मार्च 2025 से शिपमेंट शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 26 मार्च से यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Google Pixel 9A की संभावित स्पेसिफिकेशंस और कीमत

स्पेसिफिकेशंस का बात करें तो Google Pixel 9a में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.28-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट पर चलेगा, जो Pixel 9 सीरीज के अन्य मॉडल्स में भी दिया गया है। इसके प्रोसेसर को 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़े जाने की संभावना है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixek 9a में OIS सपोर्ट वाला 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की अफवाह है। इसके अलावा 23W चार्जिंग सपोर्ट और 7.2W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी शामिल किए जानें की भी उम्मीद है।

Google Pixel 9A को 128GB और 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग $499 (करीब 43,000 रुपये) हो सकती है, जो पिछले मॉडल के समान है, जबकि 256GB मॉडल की कीमत $599 (करीब 51,700 रुपये) के आस-पास हो सकती है। इस बार भी Pixel 9A अपनी स्टोरेज क्षमता के हिसाब से किफायती और प्रीमियम ऑप्शन दोनों पेश करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9A Pre-Order and Release Date Leaks, Check Expected Price and Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X