Home
Mobile

Google Pixel 9a की कीमत लीक और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या कुछ होगा खास?

Google अपनी अगली मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज Pixel 9a को लॉन्च करने की तैयारी में है, रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन अपनी पिछली मॉडल Pixel 8a की कीमत पर ही उपलब्ध हो सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो Pixel 9a की कीमत अमेरिका और यूरोप में Pixel 8a के बराबर रहने की उम्मीद है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और लॉन्च डेट तक की डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 9a की कीमत

यूरोप में Google Pixel 9a के 128GB वेरिएंट की कीमत €549 (लगभग 50,200 रुपये) और 256GB मॉडल की कीमत €609 (लगभग 55,700 रुपये) होने की संभावना है। वहीं अमेरिका में यह फोन $499 (करीब 43,400 रुपये) में लॉन्च हो सकता है।

Google Pixel 9a की कीमत लीक और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

हालांकि एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 128GB मॉडल की कीमत $679 (लगभग 59,100 रुपये) और 256GB वेरिएंट की कीमत $809 (लगभग 70,500 रुपये) हो सकती है।

भारत में Pixel 9a की आधिकारिक कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह Pixel 8a की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। Pixel 8a के 128GB वेरिएंट को भारत में 52,999 रुपये , 256GB को 59,999 रुपये में पेश किया गया था।

यदि Google अपनी पुरानी कीमत वाली रणनीति को फॉलो करता है, तो Pixel 9a का 128GB वेरिएंट 52,999 रुपये और 256GB वेरिएंट 64,000 रुपये में उपलब्ध हो सकता है, जिससे गोनों स्टोरेज वेरिएंट्स के बीच 10,000 रुपये से अधिक का अंतर देखने को मिल सकता है।

हाल ही में लीक हुए वीडियो में Pixel 9a का नया डिजाइन सामने आया है, जिसमें Google ने पारंपरिक बार -स्टाइल कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर एक स्लीक और फ्लश-बैक डिजाइन पेश किया है। फोन के रियर पैनल पर मैट फिनिश के साथ सेंटर में Google लोगो और इंटीग्रेटेड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे पिछले Pixel फोन्स से अलग बनाता है।

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 9a में 6.3-इंच OLED डिस्प्ल हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा Google Tensor G4 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज (UFS 3.1) मिलेगा।

ड्यूअल कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी और 13MP अल्ट्रा-वाइट लेंस हो सकते हैं, जो कि सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन Android 15 पर चलेगा और 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a Price and Specifications Leaked, Check Launch date and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X