Home
Mobile

Google Pixel 9a की इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा

Google Pixel 9a के मई 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले ही इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल्स सामने आ गई है। अगर आप भी इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। आइए आपको आगे गूगल के इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस बताते हैं।

लीक की मानें तो Pixel 9a की कीमत Pixel 8a के समान हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिवाइस में 5,100mAh की बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट और 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

 लॉन्च से पहले Google Pixel 9a की कीमत डिटेल आई सामने

इसके साथ ही यह फोन धूल और पानी प्रतिरोधी डिजाइन के साथ दस्तक दे सकता है। फिलहाल इसके लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके फीचर्स ने पहले ही गूगल लवर्स के उत्साह को बढ़ा दिया है।

Google Pixel 9a की लीक कीमत व कलर ऑप्शन

फिलहाल Google Pixel 9a की कीमत और कलर ऑप्शन की डिटेल सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $499 (लगभग 42,000 रुपये) होगी, जो पिक्सल 8a के समान है।

इस फोन को आइरिस, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन जैसे बेहतरीन शेड्स में पेश किया जा सकता है। पिक्सल 9a अपनी मौजूदा कीमत को बनाए रखते हुए प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी में है।

Google Pixel 9a फीचर्स

Pixel 9a में 6.85 इंच का एक्टुआ डिस्प्ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2.700 निट्स होगी। गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग से लैस इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर, टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप और 8GB LPDDR5X रैम दी जाएगी। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 ऑप्शन में उपलब्ध हो सकते हैं।

पिक्सल 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48MP क्वाड डुअल पिक्सल कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड Sony IMX712 सेंसर शामिल है। इसके अलावा इसमें Pixel 8a के समान इसमें सेल्फी कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए इसमें डिस्प्ले के नीचे Goodx G7 फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

लीक्स की मानें तो इसमें 5,100mAh तक की बैटरी मिलेगी, जो Pixel 8a की तुलना में बेहतर है। यह फोन 23W चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्च के साथ आ सकता है। हालांकि, इसमें Qi2 सपोर्ट नहीं होगा। IP68 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से बचाव में सक्षम होगा। Pixel 9a Android 15 पर चलने की उम्मीद है, और इसे कंपनी 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 9a Price and Specifications Reveals know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X