Google Pixel 9a से Samsung को मिल सकती है बड़ी चुनौती, इतनी होगी कीमत, जानें कब होगा लॉन्च
Google ने पिछले साल अपनी Google Pixel 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Google Pixel 9, Google Pixel 9 Pro और Google Pixel 9 Pro और Google Pixel 9 Pro XL के अलावा एक फोल्डेबल फोन भी लॉन्च किया था। अब कंपनी Pixel 9 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य अहम डिटेल्स लीक हो चुकी है।
गूगल अपनी रेगुलर Pixel सीरीज के अलावा A सीरीज में भी नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, और Pixel 9 लॉन्च होने के बाद से पिक्सल फैंस Pixel 9a का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो गूगल इसे जल्द ही बाजार में पेश कर सकता है। इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S25 5G से होने वाली है।

Google Pixel 9a लीक कीमत
यूरोपीय बाजार में Google Pixel 9a का 128GB वेरिएंट करीब 549 (लगभग 50,200 रुपये) और 256GB वेरिएंट 609 (लगभग 55,700 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। अमेरिकी बाजार में इसे लगभग 499 डॉलर (लगभग 43,400 रुपये) में पेश किया जा सकता है।
भारतीय बाजार में इसकी कीमत फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसे Google Pixel 8a की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत 52,999 रुपये (बेस वेरिएंट) और 59,999 रुपये (256GB वेरिएंट) थी।
यदि ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो Google Pixel 9a की कीमत भारतीय बाजार में 52,999 रुपये हो सकती है। इस बार 'A' सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं, जिसमें कैमरा मॉड्यूल को बॉडी के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है, जो इसे और आकर्षक बनाएगा। ऐसे में सैमसंग के लिए यह बड़ी चुनौती हो सकती है।
Google Pixel 9a के संभावित फीचर्स
Google Pixel 9a में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगाष पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google Tensor G4 चिपसेट, 8GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा होगा, जिसमें 48MP और 13MP के सेंसर शामिल हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








