Google Pixel 9a: लॉन्च डेट से लेकर इस किफायती फोन में क्या कुछ होगा खास, यहां जानें
Google अपने आगामी किफायती फोन pixel 9a को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे इस साल लॉन्च किए गए Pixel 8a के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया जाएगा।
गूगल अपने इस आगामी हैंडसेट में लेटेस्ट Tensor चिपसेट शामिल कर सकता है। तो चलिए आपको आगे Pixel 9a की लॉन्च डेट से लेकर इस किफायती फोन में क्या कुछ उम्मीद की जाए, डिटेल में जानते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो पिक्सल 9ए का डिजाइन पिक्सल 9 सीरीज के सामन हो सकता है। यानी कि, Google का कैमरा डिजाइन जिसे हम सबने पिक्सल 6 के बाद से देखा है, वह अब पिक्सल 9ए में देखने को नहीं मिलेगा। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है कि, इसके रियर में किस सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।
लेकिन पिछले कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Google ने अपनी A-सीरीज फोन्स को पॉलीकार्बोनेट बैक डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। आपको बता दें, इससे पहले Pixel 8a में भी पॉलीकार्बोनेट बैक का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले Pixel 6a और Pixel 7a में भी यही बैक देखने को मिला था।
Pixel 9a के संभावित स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 9a में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें Tensor G4 चिपसेट शामिल किए जाने की भी उम्मीद है। जिसे Pixel 9 सीरीज में भी इस्तेमाल किया जा चुका है। यानी की कम दाम में भी यूजर्स को बेहतरीन परफॉरमेंस मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो गूगल अपने इस नए फोन Pixel 9a में डुअल-कैमरा सेटअप दिए जानें की उम्मीद है, जो 48MP का प्राइमरी वाइड कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन को 5000mAh तक की एक बड़ी बैटरी से लैस किए जानें की उम्मीद है।
Google Pixel 9a लॉन्चिंग
रिपोट्स की मानें Google Pixel 9a को साल मार्च के मिड में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं अगर कीमत की बात करें तो Pixel 9a की कीमत लगभग $500 तय किए जानें की उम्मीद है। आपको बता दें, Pixel 8a की कीमत 52,999 रुपये से शुरू होती है, ऐसे में Pixel 9a की कीमत भी इससे ज्यादा तय किए जानें की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








