Google Pixel Fold 2 की Tensor G4 चिप के साथ हो सकती है एंट्री, लॉन्च से पहले जानें सभी डिटेल
अगर आप भी फोल्डेबल फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन ब्रांड Google बहुत जल्द अपना नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसे कंपनी इस साल लॉन्च कर सकती हैा
गूगल का यह नया फोन पिछले साल लॉन्च किए गए Pixel Fold की जगह लेगा, जिसे बाजार में Google Pixel Fold 2 के नाम से जाना जाएगा। अभी कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई खास जानकारी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।

जिसके अनुसार कंपनी अपने इस नए फोल्डेबल फोन को Tensor G4 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को 16GB तक रैम दिए जानें की उम्मीद है।
Google Pixel Fold 2 लॉन्चिंग टाइम लाइन- उम्मीद की जा रही है कि, गूगल का यह फोन इस साल सितंबर या फिर अक्टूबर तक दस्तक दे सकता है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल अपने नए फोल्डेबल फोन को Tensor G3 चिपसेट के बजाय Tensor G4 चिपसेट से लैस कर सकता है। इसके साथ ही इसे 16GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने Google Pixel Fold फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया था।
फिलहाल गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर अभी इतनी जानकारी ही सामने आई है। फोन के डिस्प्ले, कवर डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारियों उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं।

Google Pixel Fold के स्पेसिफिकेशन- Google ने Pixel Fold स्मार्टफोन में 7.6 इंच का डिस्पले और 5.8 इंच का कवर डिस्प्ले दिया है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी का यह फोन Tensor G2 प्रोसेसर के साथ आता है।
इसमें फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने 48MP प्राइमरी कैमरा, 10.8MP अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP टेलीफोटो सेंसर दिया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का मेन और 9.5MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें गूगल ने 4821mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications