Google Pixel Fold 2 के रेंडर्स लीक, इन बड़े बदलाव के साथ होगा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल
Google Pixel Fold 2: गूगल बहुत जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे कंंपनी Pixel Fold 2 के नाम से मार्केट में पेश कर सकती है।
हालांकि, इस आगामी फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो चुके हैं। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस अपकमिंग फोन को कंपनी शानदार डिजाइन और चौकोर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है।

आपको बता दें, इससे पहले इसका लुक, प्रोसेसर, स्टोरेज, कैमरा और डिजाइन की जानकारी सामने आ चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि, अक्टूबर 2024 में गूगल पिक्सल 9 सीरीज के साथ इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की भी एंट्री हो सकती है।
डिस्प्ले: गूगल पिक्सल फोल्ड 2 के डिस्प्ले की बात करें तो इसे अपग्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इसमें पहले से बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही पतले स्क्रीन बैजल भी देखने को मिलेंगे।

इस स्मार्टफोन का आउटर डिस्प्ले 6.4 इंच और इनर डिस्पले 7.9 इंच का होगा। गौरतलब है कि, पिक्सल फोल्ड 1 में 5.8 इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले कंपनी ने दिया है।
प्रोसेसर: गूगल पिक्सल फोल्ड 2 में प्रोसेसर की बात करें तो गूगल Google Tensor G4 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। इसको प्रोटोटाइप के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

इस नई चिप में आर्म कॉर्टेक्स-X4, कॉर्टेक्स-ए78 और कॉर्टेक्स-ए55 कोर होने की उम्मीद है। जिसमें 16GB रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
यह फोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ लाया जाएगा। यह एंड्रॉयड 15 ओएस पर आधारित हो सकती है। कैमरा की बात क जाए तो इसमें मेन वाइड कैमरा के साथ अल्ट्रा वाइड कैमरा, एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक रियल कैमरा एलईडी फ्लैशलाइट के साथ दिया जाएगा।
भारत में बनेंगे गूगल पिक्सल फोन्स: गूगल इस साल की अगली तिमाही तक भारत में अपने पिक्सल स्मार्टफोन बनाना शुरू कर सकता है। बता दें, गूगल के इस कदम से उनका मेड इन इंडिया वाला आगे बढ़ेगा और भारत में पिक्सल स्मार्टफोन्स की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
पिछले साल गूगल फॉर इंडिया ने इस बात का ऐलान किया था कि, वे Pixel 8 Series का उत्पादन भारत में करना चाहते हैं। इसके अलावा गूगल ने वादा भी किया था कि, पिक्सल का पहला मेड इन इंडिया स्मार्टफोन 2024 में उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








