Home
Mobile

Google Pixel Fold के लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक, कीमत और फीचर का हुआ खुलासा, जानें यहां

Google Pixel Fold के लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Google Pixel Fold लॉन्च होने से पहले ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल लॉन्चिंग के पहले ही इस स्मार्टफोन के कुछ डिटेल्स लीक हो चुके हैं, जिसे लेकर अब तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। Google 10 मई को I/O इवेंट की होस्ट कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी अपना पहला फोल्डिंग स्मार्टफोन Pixel Fold को लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel Fold के स्पेसिफिकेशन

लीक जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल फोल्ड फोन में कपनी कवर डिस्प्ले 5.8 इंच की दे सकती है। इस के फ्रंट और कवर स्क्रीन में ओएलईडी पैनल को भी शामिल किया जा सकता है, जो मेन डिस्प्ले फ्लेक्सिबिलिटी और डूरेबिलिटी के साथ एक एडवांस पॉलीमर मटेरियल का हो सकता है। वहीं रियर पैनल पर Pixel 7 Pro जैसे ग्लास की भी फिनिश को इस फोन में दिया जा सकता है। लीक जानकारी की मानें तो इस फोन का वजन 283 ग्राम हो सकता है, जो गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 के मुकाबले तकरीबन 29 ग्राम ज्यादा भारी हो सकता है। इसी के साथ इस फोन में इस फोन में प्राइमरी डिस्प्ले 7.6 इंच का हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में वाटर रेसिस्टेंट और डूरेबल हिंज को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं गूगल के अपकमिंग पिक्सल फोल्ड के प्रोसेसिंग की बात करें तो इस फोन में कंपनी Tensor G2 प्रोसेसर दे सकती है। गौरतलब है कि, इससे गूगल पिक्सल 7 सीरीज को भी इसी प्रोसेसर से लैस किया गया था।

Google Pixel Fold के लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Google Pixel Fold की कीमत

वहीं लीक जानकारी में इस फोन की कीमत को भी लेकर खुलासे हुए हैं। लीक जानकारी के अनुसार, गूगल पिक्सल फोल्ड की कीमत 1,700 डॉलर यानि की लगभग 1.40 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 का मुकाबला माना जा रहा है। जिसके 256 GB बेस वेरियंट की भारत में कीमत 1,54,999 रुपये है। हालांकि, गूगल पिक्सल फोल्ड के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The details of this phone have been leaked even before the launch of Google Pixel Fold. In which the price and specification of this upcoming phone has been disclosed. According to the leaked information, this phone can be launched with 7.6 inch primary display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X