Home
Mobile

Google Pixel Fold स्मार्टफोन गीकबेंच पर देखा गया, कब तक हो सकता है लॉन्च?

Google Pixel Fold स्मार्टफोन गीकबेंच पर देखा गया, कब होगा लॉन्च?

Google Pixel Fold फोल्डिंग स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुए है, और ऐसा मालूम होता है कि स्मार्टफोन ने रिमार्केबल बेंचमार्क साइटों में से एक में अपना रास्ता बना लिया है। शानदार स्कोर के साथ गीकबेंच पर एक रहस्यमयी गूगल 'फेलिक्स' दिखाई दिया है। Google स्मार्टफोन को कोडनेम पासपोर्ट, पिपिट और फेलिक्स प्रोडक्ट के सभी डिफरेंट वर्जन के साथ डेवलपमेंट किया जा रहा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फेलिक्स स्मार्टफोन ने गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 1047 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3257 प्वाइंट्स हासिल किए। इसमें 12GB रैम, एक ऑक्टा-कोर ARM प्रोसेसर ,Tensor G2 और Android 13 शामिल हैं।

स्कोर 12GB रैम के साथ Google Pixel 7 Pro के स्कोर के जैसा हैं, गीकबेंच के सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट पर 1048 और 3139 अंक पाया है।

Google ने अभी तक स्मार्टफोन के डेवलपमेंट का खुलासा नहीं किया है, हालांकि इसके हाई-रेज रेंडर पिछले महीने ऑनलाइन सामने आए थे। रेंडर एक प्रोटोटाइप पर बेस्ड थे, और वर्जन में मामूली बदलाव हो सकते हैं। रेंडर ट्रिपल कैमरा सेंसर के लिए मेन रियर मॉड्यूल पर एक गोली के आकार का कटआउट होने का खुलासा करता है। यह भी खबर है कि गूगल का फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 4 से ज्यादा वजन है।

Google Pixel Fold स्मार्टफोन गीकबेंच पर देखा गया, कब होगा लॉन्च?

इन फोल्डिंग फोन का वजन इतना

Samsung Galaxy Z Fold 4 में सबसे हल्का फोल्डिंग (नोटबुक-फोल्डिंग फॉर्म फैक्टर) फोन है, और इसका वजन 263 ग्राम है। शाओमी मिक्स फोल्ड 2, वीवो एक्स फोल्ड और ओप्पो फाइंड एन का वजन 262 ग्राम, 311 ग्राम और 275 ग्राम है।

Google Pixel Fold स्मार्टफोन की कीमत

एक लीक में यह भी दावा किया गया है कि Pixel Fold मई 2023 में Google के अगले IO इवेंट के समय शुरू होगा। इसकी कीमत $1,799 बताई जा रही है, जो मोटे तौर पर 1.45 लाख रुपये के बराबर होती है। 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। इसका मतलब है, अगर पिक्सल फोल्ड भारत में आता है, तो इसकी कीमत अधिक हो सकती है क्योंकि अमेरिका की तुलना में देश में Google पिक्सेल फोन अधिक महंगे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Google Pixel Fold folding smartphone has been the talk of the town for quite some time now, and it looks like the smartphone has made its way into one of the remarkable benchmark sites. A mysterious Google 'Felix' has appeared on Geekbench with a great score. The Google smartphone is being developed with all the different versions of the codenamed Passport, Pipit, and Felix products.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X