Home
Mobile

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 में अंतर, यहां जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 में जानिए अंतर

Google ने अपने फोल्डेबल फोन Pixel Fold को हाल ही अपने i/o इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। जिसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy के Z Fold से माना जा रहा है। खास बात यह है कि इन दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की एंट्री साल 2023 में ही हुई है। इन दोनों फोल्डेबल फोन में यूजर्स को बड़ी स्क्रीन के साथ हाई क्वालिटी डिस्प्ले भी मिल रहा है। जिसमें दमदार प्रोसेसर और बैटरी को शामिल किया गया है। इसके बावजूद भी ये दोनों फोल्डेबल फोन्स में कई मायनों में एक दूसरे से अलग हैं। तो चलिए आज हम आपको इन दोनों फोन्स के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारें में आगे बताते हैं।

Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 के डिस्प्ले

Google Pixel Fold फोन में यूजर्स को 7.6 इंच की हाई क्वालिटी ओलेड डिस्प्ले स्क्रीन मिल रही है। जिसे फोल्ड करने पर 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलेगी। ये दोनों स्क्रीन HDR को सपोर्ट करती हैं, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रही है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 4 में भी यूजर्स को 7.6 इंच की स्क्रीन मिल रही है, जो डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ रही है। इस फोन को फोल्ड करने पर इसका कवर स्क्रीन साइज 6.2 इंच का हो जाएगा। इसके दोनों डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ आ रहे हैं।

Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 के डिजाइन

Pixel Fold में आपको शाइनी मेटल फ्रेम, साइड की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर, कवर और पीछे की तरफ प्रोटेक्टिव ग्लास मिल रहा है। इस फोन के बाहरी डिस्प्ले में ऊपर की तरफ पंच-होल कट-आउट और अंदर की तरफ बेज्ल्स के पास सेल्फी कैमरा को शामिल किया गया है। वहीं Galaxy Z Fold 4 में यूजर्स को एल्युमीनियम फ्रेम मिल रहा है। ये दोनों डिवाइस IPX8 वाटर रेजिस्टेंस के साथ आ रहे हैं। यानि कि ये आपका फोन गलती से पानी में भी चला गया तो सेफ रहेगा।

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 में जानिए अंतर

Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 कैमरा

यूजर्स को Pixel Fold में पीछे की तरफ 3 कैमरा का सेटअप मिल रहा है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा 8.3 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और अंदर की तरफ 8.3 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। वहीं Galaxy Z Fold 4 में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिस्प्ले के अंदर 4 मेगापिक्सल और कवर पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल किया गया है।

Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 परफॉर्मेंस

Pixel Fold में टेंसर G2 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB/ 512GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 4 में स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12 GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज के साथ यूजर्स ले सकते हैं। यह दोनों स्मार्टफोन Android 13 के साथ आ रहे हैं।

Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 4 की कीमत

Pixel Fold की कीमत कंपनी ने 1799 डॉलर यानि कि, 1.47 लाख रुपये शुरुआती कीमत तय की है। जो फिलहाल अमेरिका में उपलब्ध है। वहीं Galaxy Z Fold 4 की कीमत 1919 डॉलर यानि कि, 1.57 लाख रुपये तय किया गया है। जो भारत में भी उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google recently launched its foldable phone Pixel Fold during its i/o event. Whose direct competition is being considered with Samsung Galaxy's Z Fold. The special thing is that the entry of these two foldable smartphones has happened only in the year 2023. Let us tell you further about the price, features and specifications of these two phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X