Home
Mobile

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 में कौन सा फोन आपके लिए है बेहतर, यहां जानिए

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 में कौन सा फोन आपके लिए ह

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Google Pixel Fold स्मार्टफोन इन दिनों लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दोनों कंपनियां अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक तरफ Samsung Galaxy Z Fold 5 के लॉन्चिंग डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, वहीं कंपनी ने Google Pixel Fold के लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर सभी को सरप्राइस कर दिया है। आइए आपको दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशन, कीमत और इसके डिटेल्स के बारे में आगे बताते हैं, जिससे आप यह तय कर सकेंगे कि आपके लिए कौन सा फोन बेहतर है।

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 के डिस्प्ले

Google Pixel Fold के लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह फोन 5.8 इंच की कवर डिस्प्ले और 7.6 इंच की मेन डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। दोनों डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आएंगे। यह स्मार्टफोन गूगल टेन्सर G2 SOC पर काम करेगा। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 5 को लेकर लीक रिपोट्स की मानें तो इस फोन को प्राइमरी स्क्रीन 7.6 इंच और एक्सटर्नल का साइज 6.2 इंच के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे। इस नए फोन की दोनों स्क्रीन पुराने मॉडल से कही ज्यादा ब्राइट होंगी। यह डिवाइस Android 13 बेस्ड One UI 5.1.1 पर काम करेगा।

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 में कौन सा फोन आपके लिए ह

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 का कैमरा

Google Pixel Fold में यूजर्स को तीन कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 10.2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। फोल्डेबल डिस्प्ले के ऊपर के फ्रंट कैमरे में 8MP सेंसर होगा। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 5 में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 10 मेगापिक्सल का लेंस शामिल होगा। इसके अलावा यूजर्स इस फोन से 8K वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकेंगे।

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 में कौन सा फोन आपके लिए ह

Google Pixel Fold और Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत

Google Pixel Fold की कीमत की बात करें तो कंपनी इसकी कीमत 1,700 डॉलर यानि कि, लगभग 1, 40,000 हजार रुपये तक तय कर सकती है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 5 को लगभग 1,65,000 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग की ओर से अभी तक Galaxy Z Fold 5 की कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 5 and Google Pixel Fold smartphones have been in discussions even before launching with their powerful features and specifications. Let us tell you the details about these two phones so that you will be able to decide which phone is best for you. Is.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X