Home
Mobile

Google Pixel लाइनअप लीक से हुआ खुलासा, 2025 में आएंगे 5 नए फोन, जानें डिटेल्स

Google अपने Pixel लाइनअप का और भी विस्तार करने वाला है। जी हां, सामने आई नई लीक की मानें तो ब्रांड 2024 में 5 फोन लॉन्च करने के बाद अब अगले साल यानी 2025 में फिर से ऐसा ही प्रदर्शन करने की योजना तैयार कर रहा है।

अफवाहों के अनुनसार अगले साल पांच फोन वाले Pixel के लिए कोडनेम तैयार किए हैं। इस पैक में सबसे आगे Pixel 9a है, जिसका कोडनेम 'Tegu' है। इससे आप उम्मीद कर सकते हैं कि, यह अधिक सुलभ दाम में सभी लेटेस्ट Pixel फोन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फैसलिटी ऑफर करेगा।

Google Pixel लाइनअप लीक से हुआ खुलासा, 2025 में आएंगे 5 नए फोन

इस लीक में Pixel 10 सीरीज में हम क्या कुछ उम्मीद कर सकते हैं, इसका भी हिंट मिला है। लीक से पता चलता है कि, Google अपने अगली लाइन के लिए अपनी दो-आकार की Pro रणनीति अपनाएगा।

Pixel 10 में कथित तौर पर मॉडल का नाम 'Frankel' है, जबकि Pixel 10 Pro का नाम 'Blazer' है। उनके साथ सबसे बड़ा Pro XL मोड 'Mustang' भी शामिल होगा। इसके साथ ही फोल्डेबल स्मार्टफोन 'रैंगो' का भी उल्लेख है, जो Google Pixel 9 Pro Fold का उत्तराधिकारी है।

Google Pixel लाइनअप लीक से हुआ खुलासा, 2025 में आएंगे 5 नए फोन

हम उम्मीद कर सकते हैं कि, गूगल पिक्सल का आने वाली अगली पीढ़ी के Tensor चिप, Tensor G5 द्वारा संचालित होगा। जिसे TSMC द्वारा तैयार किया जाएगा। हालांकि, 2025 में Pixel फोन की 10वीं सालगिरह है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि, Google Pixel 10 सीरीज के साथ पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

आपको बता दें, यह केवल एक लीक है। हम आपको बताना चाहेंगे कि, जब तक Google आधिकारिक घोषणा नहीं करता, तब तक स्पेक्स, फीचर्स और यहां तक कि फोन की संख्या जैसे डिटेल्स पूरी तरह से अटकलें हैं।

भारत में Pixel 9 सीरीज की कीमत- Pixel 9 को कंपनी ने 12GB/ 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Pixel 9 Pro के 16GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। जबकि, Pixel 9 Pro XL के 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel Lineup leak reveals 5 new phones are coming in 2025 know details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X