Pixel Fold के बाद Google के दूसरे फोल्डेबल फोन की जल्द हो सकती है धमाकेदार एंट्री, यहां जानें सबकुछ

Google ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल फोन Google Pixel Fold को लॉन्च किया है। जिसके प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने यूजर्स के लिए जल्द ही अपना दूसरा फोल्डेबल फोन clamshell-like को पेश कर सकती है। तो आइए आपको आगे गूगल के नए फोल्डेबल फोन को लेकर मिल रही जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आपको बता दें, इस बात का खुलासा खुद कंपनी ने किया है कि, वह पिक्सल फोल्ड के अलावा दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम रही थी। Google के डिजाइन और हार्डवेयर प्रोडक्ट हेड Ivy Ross ने बताया है कि, कंपनी अपने दूसरे फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, जो टीम नए फोल्डेबल पर काम कर रही है, उसपर मुझे गर्व है। इस डिवाइस को पेश करने में हो रही देरी के लिए उन्होंने कहा कि, कंपनी अपने यूजर्स को कुछ बेहतरीन देना चाहती है। जिसके लिए समय लग रहा है।

अपकमिंग फोन के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि, नया हैंडसेट कई नई खूबियों से लैस होगा। जल्दबाजी में पुरानी खूबियों के साथ लाए नए डिवाइस को लाने का कोई मतलब नहीं होगा। उन्होंने फोल्डेबल के नए फोन की डिजाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
Pixel Fold की खूबियां
आपको बता दें, कंपनी ने अपने सबसे बड़े इवेंट (Google I/O event 2023 ) के दौरान अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। जिसे 5.8 इंच के कॉम्पैक्ट डिवाइस से 7.6 इंच के टैबलेट में बदल जाता है, जो यूज़र्स को ऐप चलाने, वीडियो गेम खेलने, वीडियो स्ट्रीम करने और फाइलों को एडिट करने के लिए एक बड़ी स्क्रीन देने में सक्षम है। पिक्सेल फोल्ड के दोनों स्क्रीन OLED पैनल के साथ आ रहे हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट हैं। इस हैंडसेट की इनर स्क्रीन अल्ट्राथिन ग्लास के साथ पेश की गई है। फोल्डेबल स्मार्टफोन Tensor 2 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जो f/1.7 अपर्चर और OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.22 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.05 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल के साथ 5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस के साथ आ रहा है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, इसके कैमरे 20x तक Super Res Zoom के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








