Home
Mobile

भारत में अगले साल से बनेंगे Google Pixel स्मार्टफोन्स, कंपनी का ऐलान, जानें सभी डिटेल

Google for India 2023: अगर आप भी गूगल पिक्सल स्मार्टफोन लवर हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। गूगल ने भारत में पिक्सल स्मार्टफोन बनाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद अब गूगल के फोन भारत में तैयार किए जाएंगे। देश में कंपनी अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro के साथ इसकी शुरुआत करने जा रही है। दरअसल गुरूवार 19 अक्टूबर 2023 को आयोजित Google for India 2023 event में गूगल ने इसका खुलासा किया है। इस दौरान कंपनी ने बताया कि, अगले साल से गूगल भारत में पिक्सल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने वाली है।

गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिक ओस्टरलोह ने बताया कि, कंपनी का लक्ष्य भारत में पहेल से मौजूद पिक्‍सेल 8 स्मार्टफोन के साथ लोकल मैन्युफैक्चरिंग को शुरू करना है। जिसका अगले साल से एक्सपोर्ट की संभावना है। एक रिपोर्ट की मानें तो गूगल ने 2016 से तकरीबन चार करोड़ और पिछले 12 महीने में एक करोड़ पिक्सल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए हैं। कंपनी की नई लॉन्च की गई पिक्सल 8 सीरीज भारत और दूसरे देशों में सभी को काफी पसंद आ रही है।

भारत में अगले साल से बनेंगे Google Pixel स्मार्टफोन्स, कंपनी का ऐलान

इस इवेंट में गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिक ऑस्टरलो ने बताया कि, 'भारत में पिक्सल स्मार्टफोन्स की डिमांड पूरी करने के लिए हमारे प्रोडक्शन को एक्सपेंड करने की तरफ यह एक शुरुआती कदम भी है। इससे भी ज्यादा जरूरी है कि , गूगल के 'Make in India' कमिटमेंट की तरफ यह एक बड़ा फैसला है।'

AI फीचर्स का भी ऐलान

कंपनी ने फ्लैगशिप 'गूगल फॉर इंडिया 2023' इवेंट में देश में कई जेनरेटर AI-केंद्रित सुविधाओं का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि, 'हम इमेज और वीडियो को कई ओवरव्यू में लाकर सर्च जेनरेटर एक्सपीरियंस को अधिक विजुअल और लोकल बना रहे हैं।

OnePlus Pad Go की बिक्री शुरू

आज से वनप्लस पैड गो की बिक्री आज से शुरू हो रही है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वाई-फाई वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं LTE कनेक्टिविटी वाले 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 23,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वनप्लस पैड गो वनप्लस स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। जहां इसे उपलब्ध कराया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has made a big announcement regarding making Pixel smartphones in India. India will launch it with its latest flagship devices Pixel 8 and Pixel 8 Pro. Google gave this information in the Google for India 2023 event organized on 19 October 2023.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X