Home
Mobile

Google Store in India: Apple की तरह गूगल ने शुरू किया अपना स्टोर; अब डायरेक्ट खरीद सकेंगे Pixel डिवाइस

Google Store in India: Google ने 29 मई 2025 को भारत में अपना ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर शुरू कर दिया है, जिसकी मदद से अब भारत के Pixel यूजर्स सीधे Google Store की वेबसाइट से ही Pixel स्मार्टफोन और एक्सेसरीज खरीद सकेंगे। यह पहल ग्लोबल स्तर पर अमेरिका के बाहर गूगल का पहला ऐसा स्टोर है, जो भारतीय कस्टमर्स की खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

खुशखबरी! अब Google Store से डायरेक्ट खरीदें पिक्सल फोन

Pixel रेंज और एक्सेसरीज

नए Google Store पर आप गूगल के लेटेस्ट फोन मॉडल Pixel 9, Pixel 9a, Pixel 9 Pro Fold के साथ-साथ Pixel Watch 3 स्मार्टवॉच और Pixel Buds Pro 2 ईयरबड्स भी घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। इससे पहले गूगल के ये प्रोडक्ट्स फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल जैसे थर्ड-पार्टी रिटेलर्स तक ही सीमित थे।

भारतीय कस्टमर्स के लिए स्पेशल फीचर्स

UPI पेमेंट सपोर्ट

जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में UPI पेमेंट्स बहुत फेमस हैं तो ऐसे में कंपनी ने इस ऑप्शन को यूजर्स के लिए ओपन रखा है। नए स्टोर में UPI के माध्यम से चेकआउट करने की सुविधा दी गई है, जिससे ट्रांजैक्शन सेफ और क्विक होगा।

नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन

EMI सुविधा के लिए गूगल ने HDFC बैंक समेत 15 से अधिक बैंकों के साथ साझेदारी की है। कस्टमर्स बिना कोई अतिरिक्त ब्याज चुकाए आसान किस्तों में अपना पसंदीदा डिवाइस खरीद सकते हैं।

Google Store Exchange प्रोग्राम

पुराने फोन को बैंक या कैशिफाई के जरिए एक्सचेंज कराकर नई डिवाइस खरीदते समय अतिरिक्त बचत की जा सकती है। इस सुविधा के लिए गूगल ने Cashify के साथ सहयोग किया है।

24-48 घंटे में डिलीवरी

ब्लू डार्ट के साथ साझेदारी के तहत देश के 12,600 PIN कोड तक तेज डिलीवरी सुनिश्चित की गई है। अधिकांश ऑर्डर एक से दो दिनों के भीतर कस्टमर्स के दरवाजे पर पहुंचते हैं।

फुल सर्विस सपोर्ट

ऑनलाइन स्टोर से ही आप रिपेयर रिक्वेस्ट दर्ज करवा सकते हैं या पिक-अप शेड्यूल कर सकते हैं। तकनीकी सहायता और वारंटी क्लेम भी इसी प्लेटफॉर्म से मैनेज होंगे।

ऑफलाइन रिटेल में भी विस्तार की तैयारी

गूगल ने संकेत दिया है कि भारत में भविष्य में फ़िज़िकल रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना पर भी विचार चल रहा है। यह कदम Apple की तरह एक ऑमनी-चैनल रणनीति का हिस्सा है। जहां कस्टमर्स ऑनलाइन ऑर्डर करके घर बैठे खरीदारी करें, और इच्छानुसार ऑफलाइन जाकर प्रोडक्ट को टच-एंड-फील भी कर सकें।

एपल को मिलेगी कड़ी टक्कर

एपल ने 2020 में भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था और 2023 में मुंबई व दिल्ली में दो फिजिकल स्टोर्स भी खोले। इन दिनों Apple लगभग 4 और स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। ऐसे में गूगल का यह नया प्लेटफॉर्म Pixel के प्रीमियम सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद करेगा। रिपोर्ट बताती है कि Pixel अभी प्रीमियम स्मार्टफोन सेग्मेंट में लगभग 1% हिस्सा रखता है, लेकिन बढ़ते पोर्टफोलियो और नई रिटेल रणनीति से यह बढ़ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X