Home
Mobile

Google ला रहा है AirDrop जैसा फीचर! जल्द Android और iPhone के बीच फाइल शेयरिंग होगी आसान

AirDrop Feature in Android: Android यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक दिग्गज Google अब एक ऐसा फीचर तैयार कर रहा है जो Apple के AirDrop की तरह काम करेगा। यानी बहुत जल्द Android स्मार्टफोन यूजर्स भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप या क्लाउड लिंक के, पास के डिवाइसेज़ में तेज़ी से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेज सकेंगे।

अब तक यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा Pixel डिवाइसेज तक सीमित थी, लेकिन Google का प्लान है कि इसे जल्द ज्यादा Android फोन्स तक रोलआउट किया जाए।

Google ला रहा है AirDrop जैसा फीचर!

Android यूजर्स के लिए क्यों जरूरी है यह फीचर?

आज भी Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयर करना एक बड़ी परेशानी है। कई बार लोगों को WhatsApp, ईमेल या फिर Google Drive जैसे ऑप्शन पर निर्भर रहना पड़ता है।

लेकिन Google का नया AirDrop-स्टाइल सिस्टम इस समस्या को खत्म कर सकता है। इससे दोनों इकोसिस्टम के बीच सिमलेस फाइल ट्रांसफर संभव हो पाएगा।

Quick Share पर आधारित होगा नया सिस्टम

Google का यह नया फीचर Android के मौजूदा Quick Share सिस्टम को और ज्यादा पावरफुल बनाएगा।

हाल ही में Taipei में हुई एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान Android इंजीनियरिंग टीम ने बताया कि कंपनी इस cross-platform sharing टेक्नोलॉजी को काफी समय से टेस्ट कर रही है।

Google का लक्ष्य साफ है कि यूजर्स को फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजने के लिए किसी एक्सटर्नल ऐप या इंटरनेट लिंक की जरूरत न पड़े।

iPhone, iPad और Mac तक भी पहुंचेगा फायदा

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यह फीचर विस्तार से लॉन्च होगा, तो Android फोन से पास मौजूद Apple डिवाइसेज़ जैसे iPhone, iPad और MacBook तक भी फाइल शेयरिंग ज्यादा आसान हो सकती है।

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो work और पर्सनल यूज में दोनों तरह के डिवाइस इस्तेमाल करते हैं।

Security पर Google का बड़ा फोकस

Google का कहना है कि इस फीचर को डेवलप करते समय सिक्योरिटी सबसे ज्यादा प्राथमिकता रहा है। कंपनी ने प्रोटोकॉल और टेस्टिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया है कि फाइल ट्रांसफर प्राइवेट और सेफ बना रहे। यह सिर्फ एक टेम्परेरीनहीं बल्कि long-term solution की तरह तैयार किया जा रहा है।

Android vs iPhone में सबसे बड़ा गैप खत्म?

Android यूजर्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कत हमेशा यही रही है कि iPhone यूज़र्स के साथ फास्ट शेयरिंग नहीं हो सकती थी।

अगर Google का यह बिल्ट-इन शेयरिंग टूल सच में क्रांस प्लेटफॉर्म सपोर्ट के साथ आता है, तो यह Android इकोसिस्टम के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Launch कब होगा?

फिलहाल Google ने ऑफिशियल टाइमलाइन शेयर नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, May 2026 में होने वाले Google I/O इवेंट में इसको अनाउंस किया जा सकता है।

Google का AirDrop-style शेयरिंग फीचर Android यूजर्स के लिए एक बड़ी सुविधा बन सकता है। इससे फाइल ट्रांसफर तेज, सिक्योर और ecosystem-free हो जाएगा। आने वाले समय में यह फीचर Android और Apple के बीच की दूरी को काफी हद तक कम कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google To Bring AirDrop-Like File Sharing For Android Users Soon: Easy Sharing With iPhone Possible
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X