Home
Mobile

Google जल्द लॉन्च करने जा रहा सस्ता Smartphone, AI फीचर्स से होगा लैस, जानें कीमत

Google अगले महीने 14 मई को अपने Google I/O 2024 कॉन्फ्रेंस में अपनी नई स्मार्टफोन Pixel 8a को लॉन्च कर सकता है। जिसे किफायती दाम में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फोन पिछले मॉडल की तुलना में कई अपडेट्स के साथ मार्केट में दस्तक देगा। तो आइए आपको इस फोन को लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 8a संभावित स्पेक्स- सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में Pixel 7a के मुकाबले बदलाव संभव है। लीक्स के अनुसार इस आगामी फोन के किनारे ज्यादा कर्व्ड हो सकते है, जो देखने में बिल्कुल Pixel 8 सीरीज ही होंगे।

Google जल्द लॉन्च करने जा रहा सस्ता Smartphone, AI फीचर्स से होगा लैस

इसके साथ ही इसमें 6.1 इंच का AMOLED पैनल भी दिए जानें की उम्मीद है। इस फोन को कंपनी Pixel 7a के आकार और रिजॉल्यूशन के के साथ ही ला सकती है। रिफ्रेश रेट की बात करें तो इसमें 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

Pixel 8a में परफॉर्मेंस के लिए Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस Pixel 8a में भी 7a की तरह ही दो कैमरे दिए जाने की बात कही गई है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा होगा।

Google जल्द लॉन्च करने जा रहा सस्ता Smartphone, AI फीचर्स से होगा लैस

सबसे खास बात इस फोन की यह है कि, यह Google के एडवांस AI सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी देने में सक्षम होगा। यानी की इसमें Pixel 8 सीरीज वाले ही एआई फीचर्स दिए जाएगे।

जिनमें बेस्ट टेक, ऑडियो मैजिक इरेज़र, नाइट साइट और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स शामिल यूजर्स को कम कीमत में भी मिलेगे। उम्मीद की जा रही है कि, पिछले मॉडल की तरह इस बार भी Pixel 8a को भी चार साल तक बड़े अपडेट्स मिल सकते हैं।

Google Pixel 8a की संभावित- पिक्सल 8ए की कीमत Pixel 8 से कम होगी। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत यूरोप में 569 यूरो (करीब 51 हजार रुपये) तय हो सकता है। गौततलब है कि, गूगल ने Pixel 7a को भारत में 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, इसे भारतीय बाजार में 50,000 रुपये से कम दाम में लाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google to launch affordable smartphone pixel 8a know expected price features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X