Home
Mobile

Google Search में AI का बड़ा अपग्रेड; Gemini 3 के साथ अब सवाल पूछना और जवाब पाना हुआ पहले से कहीं आसान

Google, जो दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन चलाता है, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए जानकारी खोजने और समझने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में Google Search में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं, जिनका मकसद AI Overviews और AI Mode को ज्यादा स्मार्ट, तेज़ और यूज़र-फ्रेंडली बनाना है।

इन बदलावों के बाद, यूजर सिर्फ जानकारी पढ़ने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि AI के साथ बातचीत करते हुए गहराई से किसी भी विषय को समझ सकेंगे।

Google Search में AI का बड़ा अपग्रेड

Gemini 3 AI मॉडल

Google ने AI Overviews और AI Mode दोनों को अब अपने लेटेस्ट Gemini 3 AI मॉडल पर शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले, AI Mode तो Gemini 3 पर चलता था, लेकिन AI Overviews पुराने सिस्टम पर आधारित था। इस वजह से कई बार दोनों के जवाबों में फर्क देखने को मिलता था।

अब दोनों फीचर्स एक ही AI मॉडल पर काम करेंगे। Google का कहना है कि इससे जवाबों की accuracy बेहतर होगी, AI की reasoning क्षमता मजबूत होगी, और यूज़र को ज्यादा contextual और deep answers मिलेंगे। चाहे आप किसी टॉपिक का छोटा सा सार पढ़ रहे हों या फिर AI से लगातार सवाल पूछ रहे हों, अनुभव अब हर जगह एक जैसा रहेगा।

AI Overviews से AI Mode तक का झंझट हुआ खत्म

Google ने एक और बड़ी परेशानी को भी दूर कर दिया है, जो लंबे समय से यूज़र्स को परेशान कर रही थी। पहले अगर आप AI Overview पढ़ने के बाद कोई follow-up सवाल पूछना चाहते थे, तो आपको अलग से AI Mode टैब पर जाना पड़ता था या फिर "Dive deeper in AI Mode" पर टैप करना होता था।

अगर आपके सवाल ज़्यादा होते थे, तो यह प्रक्रिया बार-बार दोहरानी पड़ती थी, जो काफी असहज लगती थी। अब Google ने इस ट्रांज़िशन को पूरी तरह से स्मूद बना दिया है।

अब वहीं से पूछें अगला सवाल, जहां जवाब मिला कि नए अपडेट के बाद, जैसे ही आप AI Overview में "Show More" पर टैप करते हैं, नीचे एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा। इसी बॉक्स में आप अपना अगला सवाल टाइप कर सकते हैं।

एंटर दबाते ही आप सीधे AI Mode में पहुंच जाएंगे और बिना किसी रुकावट के नया जवाब मिल जाएगा। न कोई एक्स्ट्रा क्लिक, न ही दोबारा वही जानकारी। यह पूरा अनुभव अब ज्यादा natural और conversation-based लगता है, बिल्कुल किसी स्मार्ट असिस्टेंट से बात करने जैसा।

भारत में कब तक मिलेगा यह अपडेट?

Google के मुताबिक, ये दोनों अपडेट्स उन सभी देशों में रोलआउट किए जा रहे हैं, जहां Google Search का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। भारत में भी यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचेगा।

हालांकि, कुछ लोगों को यह फीचर तुरंत दिख सकता है, जबकि बाकी यूज़र्स को इसे देखने में कुछ दिन लग सकते हैं। यह खबर ऐसे समय आई है जब Google ने AI Mode में Personal Intelligence फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे सर्च अनुभव और ज्यादा पर्सनल बन रहा है।

क्यों है यह बदलाव खास?

Google का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी अब सर्च को सिर्फ "लिंक दिखाने वाला टूल" नहीं, बल्कि एक AI-powered knowledge assistant बनाना चाहती है। आने वाले समय में, Google Search सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि आपकी सोच के हिसाब से सवालों को समझकर समाधान पेश करेगा।

अगर आप रोज Google पर जानकारी खोजते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए सर्च करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Upgrades Search with Gemini 3: AI Overviews and AI Mode Get Smarter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X