Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 में iPhone 14 पर मिलेगा बंपर छूट, जानें ऑफर डिटेल
अगर आप भी iPhone या फिर OnePlus कंपनी का हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं और कीमत के कारण नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में iphone 14 और OnePlus Nord 3 के हैंडसेट पर मिलने वाले भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप इन दोनों फोन्स को कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस पर मिलने वाले डिस्काउंट और कहां इस ऑफर का लाभ मिल रहा डिटेल्स बताते हैं।
Great Freedom Festival Sale 2023
दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर जल्द ही Great Freedom Festival Sale 2023 शुरू होने जा रहा है। यह सेल इंडिपेंडेंस डे के पहले यानि कि, 5 अगस्त से शुरू होगा जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस सेल के तहत कस्टमर्स को iPhone 14 और OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन्स को बेहद कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा। 5 दिनों तक चलने वाले इस सेल के तहत स्मार्टफोन्स के अलावा अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स का लाभ मिलेगा। जिसे कस्टमर्स कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अलग से 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट की सुविधा इस सेल में दी जाएगी। कंपनी ने अपने अपकमिंग सेल में मिलने वाले कुछ डील्स के टीजर भी शेयर किए हैं। आपको बता दें, इस डील का लाभ प्राइम सब्सक्राइबर्स 24 घंटे पहले ही उठा पाएंगे।

ऑफर्स डिटेल
अमेजन पर की गई लिस्टिंग के अनुसार इस सेल में एप्पल के आईफोन 14 पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही OnePlus Nord 3,Realme Narzo 60 Pro और Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपने इसका भी खुलासा कर दिया है कि, इस सेल के तहत Redmi 12 5G की भी बिक्री होगी।
इन प्रोडक्ट्स पर भी मिलेंगे ऑफर्स
स्मार्टफोन के साथ ही लैपटॉप , स्मार्टवॉच सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स को भी इस सेल में शामलि किया जाएगा। जिसे ग्राहक कम दाम में खरीद सकेंगे। HP 15s लैपटॉप को इस सेल में डिस्काउंट के साथ 38,990 रुपये में खरीदने का ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही Dell Vostro 3420 3420 को ऑफर के साथ 48,990 में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल में आप स्मार्टवॉच, टीडब्ल्यूएस, एंड्रायजड टैबलेट सहित पावर बैंक को भी आप कम कीमत में खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








