iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, iOS यूजर्स कर सकेंगे AI ऐप का इस्तेमाल
iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही iPhone यूजर्स को ChatGPT जैसा एक ऐप दिखाई देगा। इस ऐप का नाम 'Claude' है, जो कि पहले सिर्फ वेब यूजर्स के लिए पेश किया गया था। लेकिन अब यह ऐप स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि सिर्फ आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। वहीं एंड्रॉयड यूजर्स को इस ऐप के लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।
ChatGPT की तरह काम करता है Claude
बता दें कि Claude को पिछले साल यानी साल 2023 में लॉन्च किया गया था, जो कि सिर्फ वेब यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था और अब इसे iPhone के आईओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह ऐप ठीक उसी तरह काम करता है, जिस तरह ChatGPT ऐप काम काम करता है। इस ऐप से आप कोई भी सवाल पूछेंगे, तो ये ऐप सही फैक्ट्स के साथ आपको सवाल का जवाब देगा।

कैसे करें Claude को डाउनलोड
iPhone यूजर्स इस ऐप को ऐप स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। डिवाइस में ऐप को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ऐप स्टोर में जाना होगा। इसके बाद Claude टाइप कर इसे सर्च कर सकते हैं। जब आप Claude को सर्च करेंगे, तो यह आपकी स्क्रीन पर आसानी से नजर आएगा।
इस ऐप को ChatGPT की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में आप किसी फाइल, फोटो और अन्य चीज की सारी डिटेल्स आसानी से लें सकते हैं। इसके साथ ही इन सभी का एलालिलिस भी कर सकते हैं।
Claude का ले सकतें हैं सब्सक्रिप्शन
इस ऐप के बेस्ट वर्जन के लिए आप इसका सब्सक्रिप्शन भी लें सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को हर महीने 1,999 रुपये का पेमेंट करना होगा। यहां टैप करने के बाद आप सब्सक्रिप्शन फीस का पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा क्लाउड प्रो पर स्विच करने से बहुत सारे फायदे भी आपको मिल सकते हैं।
एक बात ध्यान देने वाली ये है कि ऐप के फ्री वर्जन में यूजर्स को सिर्फ लिमिटेड मैसेज ही मिलेंगे। इसमें आपके पास एक टाइम लिमिट होगी, जिसमें आप सिर्फ 7 से 8 मैसेज भेज सकते हैं, हालांकि आप फिर से AI चैटबॉट को मैसेज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








