भारत में Oppo A59 5G खरीदने का शानदार मौका, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स
Oppo A59 5G आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें, कि ए-सीरीज हैंडसेट ने पिछले हफ्ते देश में अपनी शुरुआत की थी। ओप्पो A59 मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर पर बेस्ड है जो अपने साथ एक G57 GPU लाता है। हैंडसेट में HD+ रिजॉल्यूशन और 580nits पीक ब्राइटनेस के साथ 90Hz LCD डिस्प्ले पेश करता है।

Oppo A59 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी यूनिट है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी की बात करें , तो लेटेस्ट ए-सीरीज हैंडसेट एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर प्रोवाइट करता है। यह IP54 रेटेड है जो इसे पानी और धूल से बचाता है। आइए भारत में ओप्पो A59 5G की कीमत, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर एक नजर डालें।
Oppo A59 5G की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में ओप्पो A59 5G की कीमत 4GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए 14,999 रुपये है। A-सीरीज हैंडसेट 6GB + 128GB वैरिएंट में भी आता है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। ओप्पो A59 आज (25 दिसंबर) सुबह 11:00 बजे से Flipkart, Amazon, Oppo स्टोर और अन्य रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo A59 5G की लॉन्च ऑफर
ओप्पो एसबीआई कार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड, एयू फाइनेंस बैंक और वन कार्ड लेनदेन के साथ 1500 रुपये तक का कैशबैक और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पेशकश कर रहा है।
Oppo A59 5G: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले की बात करें इसमे 6.56-इंच एलसीडी डिस्प्ले, एचडी + (1612 × 720 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन, 269 पीपीआई पिक्सेल घनत्व, 90 हर्ट्ज रिफ्रेस रेट, 90 हर्ट्ज टच सैंपलिंग दर, 580 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
बैटरी
ओप्पो A59 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है। इसमें 33W SUPERVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने कहा कि स्मार्टफोन को सिर्फ 30 मिनट में 52% चार्ज किया जा सकता है। फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के आता है।


Click it and Unblock the Notifications








